दिनेश कार्तिक ने चेन्नई वनडे में भारतीय सितारों से हुई गलतियों को गिनाया; विराट के शॉट सिलेक्शन पर उठाया सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक ने चेन्नई वनडे में भारतीय सितारों से हुई गलतियों को गिनाया; विराट के शॉट सिलेक्शन पर उठाया सवाल

दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के शॉट चयन पर सवाल उठाया, जिसके कारण उन्होंने अपना विकेट गंवाया।

Virat Kohli and Dinesh Karthik (Image Source: Getty Images)
Virat Kohli and Dinesh Karthik (Image Source: Getty Images)

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में 21 रनों की हार के बाद राष्ट्रीय टीम के कई सितारों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इस शिकस्त के साथ भारत ने घरेलू वनडे सीरीज 1-2 से ऑस्ट्रेलिया को गंवा दी।

कार्तिक ने यह भी कहा कि चेज के दौरान विराट कोहली का विकेट निर्णायक मैच का टर्निंग पॉइंट था, जो भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप के पतन का कारण बना। वह विराट कोहली के साथ साझेदारी के दौरान केएल राहुल की धीमा खेलने की अप्रोच की भी आलोचना की। कार्तिक ने आगे कहा कि कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या भी बड़े शॉट खेलने से बचते रहे।

विराट कोहली से एश्टन एगर के आखिरी ओवर में टैक्टिकल गलती हुई: दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के हवाले से कहा: ‘केएल राहुल और विराट कोहली ने चेन्नई में एक साझेदारी की, जिस दौरान विराट काफी पॉजिटिव दिखे, लेकिन केएल बहक गए थे, काफी धीमा खेल रहे थे। जब केएल राहुल ने बड़े शॉट खेलना शुरू किया, तो वह सिर्फ पांच से छह गेंदों तक ही टिक पाए। जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने अपने शॉट खेलना शुरू कर दिया। लेकिन फिर जैसे ही विराट कोहली आउट हुए, उसके बाद चीजें काफी बदल गईं। हार्दिक ने बहुत संभल कर खेलना शुरू कर दिया और वह उन बड़े स्वीपों को खेलने की कोशिश नहीं कर रहे थे जो उन्होंने शुरुआत में खेले थे। उन्होंने खुद को नियंत्रित किया और स्थिति के अनुसार खेला।’

दिनेश कार्तिक ने आगे कोहली के शॉट चयन और एश्टन एगर को हवा में खेलने की उनकी टाइमिंग पर सवाल उठाया, जिसके कारण उन्होंने 54 रनों पर अपना विकेट गंवाया। कार्तिक ने कहा: ‘उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छी शुरुआत की और कुछ आकर्षक शॉट खेले। वह बीच में स्पिन से थोड़े परेशान जरूर हुए थे, लेकिन फिर उन्होंने ठेठ कोहली शैली में स्पिन का मुकाबला किया। विराट से एश्टन एगर के आखिरी ओवर में टैक्टिकल गलती हुई।

क्या उन्हें उस शॉट में देरी करनी चाहिए थी, यह देखते हुए कि उन्होंने इसे पिछले ओवर में आजमाया था और उन्होंने लगभग अपना विकेट खो दिया था? विराट यह सोचकर बहुत निराश होगा कि उसके लिए टीम को आगे ले जाने का मौका था और उसने ऐसा नहीं किया।’

close whatsapp