Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मार्च 18 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

1) IPL 2024: मैं एक ऑलराउंडर के रूप में खेलूंगा और जितना संभव हो उतने गेम खत्म करूंगा: हार्दिक पांड्या

आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और हेड कोच मार्क बाउचर ने संयुक्त रूप से एक प्रेस काॅन्फ्रेंस की है। इस सीजन में दोनों ने ही आगामी सीजन में टीम को तैयारियों को लेकर बात करते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल के RCB में रहने से मेरा काम काफी आसान हो गया है: फाफ डु प्लेसिस

स्टार स्पोर्ट्स ने बेंगलुरु में स्टार नहीं फार इवेंट को होस्ट किया था। इस बेहतरीन इवेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी थे। उन्होंने इस इवेंट में टीम को लेकर कई बातों का खुलासा किया। यही नहीं उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली की भी जमकर प्रशंसा की। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ‘मैंने सीखा कि खुद पर विश्वास करना जरूरी’, WPL चैंपियन बनने के बाद Smriti Mandhana

दुनियाभर में जबरदस्त फैन बेस रखने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 17 मार्च, रविवार को WPL 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया। 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जैसे ही 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋचा घोष ने विनिंग रन बनाया, पूरा आरसीबी खेमा जश्न में डूब गया। (पढ़ें पूरी खबर)

4) “अच्छे IPL सीजन के दम पर वह टीम में वापस आ सकते हैं”- श्रेयस अय्यर को लेकर बोले आकाश चोपड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में कई क्रिकेटर के पास अपना करियर संवारने का अच्छा मौका है। प्लेयर्स दुनिया के सबसे बड़े टी-20 लीग में अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं। क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की है। वहीं जिन खिलाड़ियों को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया जाता है वो भी IPL में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में वापसी करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर

5) IPL 2024: BCCI ने आईपीएल जर्सी पर इन 3 रंगों पर क्यों लगाया बैन?

IPL 2024: BCCI ban these colors on IPL jerseys? इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम पंजाब किंग्स (PBKS) ने शनिवार, 16 मार्च को चंडीगढ़ के एलांते मॉल में आगामी आईपीएल 2024 के लिए अपनी जर्सी का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, विकेटकीपर जितेश शर्मा और सह-मालिक प्रीति जिंटा भी मौजूद थी। इस बार प्रीति जिंटा ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों की जर्सी के रंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) “अगर मेंस टीम भी IPL जीत जाए तो शानदार डबल होगा”- RCB के ट्रॉफी जीत के बाद विजय माल्या का ट्वीट हुआ वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फ्रेंचाइजी ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का खिताब जीतकर सालों से चली आ रही ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। जहां पुरुष टीम ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब नहीं जीता है, वहीं महिला टीम महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में ही खिताब जीतने में सफल रही। (पढ़ें पूरी खबर

7) चेन्नई सुपर किंग्स ने चुनावी बाॅन्ड के माध्यम से AIADMK को 5 करोड़ रुपये का दान दिया

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्वामित्व वाली इंडिया सीमेंट लिमिटेड ने चुनावी बाॅन्ड के माध्यम से तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्रा कझकम (AIADMK) को पांच करोड़ का चंदा दिया है। इस बात की जानकारी 17 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई चुनावी बाॅन्ड की लिस्ट के बाद सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) “धोनी के संन्यास लेने के बाद, मेरा बुरा वक्त शुरू हो गया था” – कुलदीप यादव का हैरान करने वाला खुलासा

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उनका मानना है कि 2019 वर्ल्ड कप के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास के बाद उनकी गेंदबाजी में कमी आई है। धोनी के संन्यास के बाद से कुछ समय तक कुलदीप अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

9) IPL के लिए Suryakumar Yadav ने नहीं शुरू किया अभ्यास, ना जाने क्या है इस बल्लेबाज का प्लान

IPL में Suryakumar Yadav मुंबई टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं, कई बार SKY ने अपने दम पर MI टीम के लिए मैच पलटा है। लेकिन फिलहाल ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर चल रहा है, जिसका कारण है हाल ही SKY की हुई सर्जरी। इस बीच बल्लेबाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और इसी कड़ी में इस खिलाड़ की एक तस्वीर सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर

10) IPL 2024: देख रहा है बिनोद! करोड़ों की रकम मिलने वाली खुशी अब फूट रही है मिचेल स्टार्क की; KKR कैंप से जुड़े ऑस्ट्रेलियाई स्टार

Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) आगामी आईपीएल 2024 से पहले भारत पधार चुके हैं। आपको बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 23 मार्च को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp