Big Breaking: IPL 2024 के लिए फिट हुए Suryakumar Yadav, DC के खिलाफ खेलेंगे अगला मैच...!

Big Breaking: IPL 2024 के लिए फिट हुए सूर्यकुमार यादव, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे अगला मैच…!

सूर्यकुमार यादव को पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच के दौरान टखने में ग्रेड-2 चोट लगी थी।

Suryakumar Yadav (Photo Source: X/Twitter)
Suryakumar Yadav (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में काफी ज्यादा निराशाजनक शुरूआत मिली है। मुंबई इंडियंस को अब तक अपने तीनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अनफिट रहने के चलते मुंबई इंडियंस के खेमे से नहीं जुड़े हैं। सूर्या इस वक्त NCA में रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले रिपोर्ट्स आई थी कि बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप 2024 को ध्यान में रखते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना नहीं चाहती है। इस बीच मुंबई इंडियंस टीम और फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव फिट हो गए हैं, और वह जल्द ही मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ने वाले हैं।

DC के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे Suryakumar Yadav

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीए ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आज (3 नवंबर 2024) को फिट करार दिया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘वह अब फिट हैं, एनसीए ने उन्हें कुछ प्रैक्टिस मैच खिलाएं हैं और वह अच्छे दिखे है। वह मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हो सकते हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि जब सूर्या एमआई में वापस जाएंगे, तो वह 100 प्रतिशत फिट रहे और गेम खेलने के लिए तैयार रहे।’

बीसीसीआई सूत्र ने आगे कहा, ‘आईपीएल से पहले अपने फिटनेस टेस्ट के दौरान वह 100% अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए हमने यह देखने के लिए इंतजार किया कि कहीं उन्हें बल्लेबाजी करते समय कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ सकते हैं। 

सूर्यकुमार यादव को पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त टखने में ग्रेड-2 चोट आई थी। सूर्या ने हाल ही में हार्निया की सर्जरी करवाई है। सूर्यकुमार यादव की वापसी से मुंबई इंडियंस की टीम को काफी मजबूत मिलेगी।

close whatsapp