हसबैंड हार्दिक का खेल देख खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई नताशा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

हसबैंड हार्दिक का खेल देख खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई नताशा!

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक ने निभाई थी जीत में अहम भूमिका।

Hardik Pandya And Nataša Stanković (image Credit- Instagram)
Hardik Pandya And Nataša Stanković (image Credit- Instagram)

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के नायक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या रहे, जिसके बाद उनकी वाइफ का सोशल मीडिया हार्दिक से भर चुका है। जहां नताशा हार्दिक से जुड़ी इंस्टा स्टोरी लगातार शेयर कर रही है, साथ ही टीम ने जो मैच जीता है पाकिस्तान के खिलाफ उसका जश्न मना रही है।

नताशा हैं हार्दिक पांड्या की सबसे बड़ी ताकत

जी हां, हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा हमेशा उनका साथ देती हैं और मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी रहती हैं, IPL का खिताब जीतने के बाद हार्दिक से गले लगकर उनकी वाइफ काफी इमोशनल हो गई थी। साथ ये कपल हाल ही में छुट्टिया बिताने भी गया था, जिसके पोस्ट वायरल हुए थे।

टीम इंडिया की जीत के बाद से हार्दिक को किंग मान रही हैं नताशा

*पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक ने निभाई थी जीत में अहम भूमिका।
*छक्का लगाकर पांड्या ने टीम इंडिया को दिलाई एशिया कप में जीत।
*जिसके बाद वाइफ नताशा ने पांड्या से जुड़ी कई इंस्टा स्टोरी लगाई है।
*उन्होंने एक साथ लगाई हैं एक साथ काफी सारी इंस्टा स्टोरी।

हार्दिक को लेकर नताशा की एक इंस्टा स्टोरी

Hardik Pandya.(Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya.(Image Credit- Instagram)

क्रुणाल पांड्या भी खुशी से झूम उठे

पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 148 रनों का टारगेट दिया था, इस दौरान हार्दिक ने 3 विकेट लिए और फिर बल्लेबाजी में 33 रन बनाते हुए टीम की जीत के हीरो रहे। जिसके बाद हर कोई खुश था और सोशल मीडिया पर पांड्या के लिए काफी पोस्ट हो रहे थे, इस दौरान उनके भाई क्रुणाल ने भी एक पोस्ट कर दिया।

दुबई मैच देखने पहुंचे क्रुणाल का सोशल मीडिया पोस्ट भाई के लिए

close whatsapp