IPL 2024

IPL 2024, SM Trends: जाने 24 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक बनाया

IPL 2024, SM Trends
IPL 2024, SM Trends

IPL 2024 का चौथा मुकाबला आज यानी 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट हो जाने के बाद संजू सैमसन ने पारी संभालने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने संभलकर खेलते हुए टीम के अर्धशतक बनाया।

वहीं रियान पराग ने उनका पूरा साथ दिया। सैमसन और पराग के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। पराग अर्धशतक से चूक गए और 29 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली।

इससे पहले शनिवार को खेले गए IPL 2024 के तीसरे मैच में आंद्रे रसेल के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।

रसेल ने बल्ले से से 25 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए, जबकि गेंद से दो विकेट भी चटकाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब के लिए सैम करन ने 47 गेंदों में 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?