IPL 2025: RCB ने LSG ने खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुकाबले में आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - May 27, 2025 7:11 pm

IPL 2025, LSG vs RCB: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का आखिरी लीग मैच आज 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टाॅप-2 में जगह बनाने के लिहाज से आरसीबी के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है।
तो वहीं, इस मुकाबले में आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार पूरी तरह से फिट नहीं है, तो वह इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे। स्टैंड इन कप्तान जितेश शर्मा ने टीम में दो परिवर्तन की जानकारी भी दी।
WTC फाइनल के लिए स्वदेश लौटने की वजह से लुंगी एंगीडी की जगह नुवान तुषारा खेल रहे हैं। तो वहीं, टिम डेविड की चोटिल हैं, और उनकी जगह लियाम लिविंगस्टोन को मौका मिला है। साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने टीम में Matthew Breetzke को खिलाया है, तो दिग्वेश राठी की भी वापसी हुई है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स – मिशेल मार्श, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिगवेश सिंह राठी, अवेश खान, विलियम ओ’रूर्के
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच डिटेल्स
| मैच | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच- 70 |
| वेन्यू | इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| तारीख और समय | 27 मई, शाम 7ः30 pm IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हेड टू हेड रिकॉर्ड:
| मैच | 05 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 03 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 02 |
| टाई | 00 |
| नो रिजल्ट | 00 |
इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ पिच रिपोर्ट)
इकाना की पिच को समझना इस सीजन थोड़ा मुश्किल रहा है। यहां गेंदबाजों का दबदबा रहता है। गेंद पुरानी होने के बाद बैटिंग और भी मुश्किल हो जाती है। लखनऊ और हैदराबाद के मैच में भी पिच गेंदबाजों को मदद कर सकती है। दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों के लिए आते ही छक्के-चौके मारने आसान नहीं होंगे। इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर बैटिंग करना चाहेगा।
आईपीएल के जारी सीजन में अब तक दोनों टीमों का सफर
जारी सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो आरसीबी ने कुल 13 मैच अभी तक खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 8 मैचों में जीत हासिल की है, तो 3 मैचों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। 17 अंकों के साथ आरसीबी इस समय पाॅइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
दूसरी ओर, लखनऊ जारी सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। पंत एंड कंपनी ने कुल 13 मैच इस सीजन खेले हैं, जिसमें से उन्हें 6 मैचों में जीत मिली है, तो 7 मैचों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। एलएसजी फिलहाल पाॅइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है।