DC vs MI: 257 रन डिफेंड करने में दिल्ली के गेंदबाजों के छूटे पसीने, मुंबई के खिलाफ मिली 10 रनों की मामूली जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC vs MI: 257 रन डिफेंड करने में दिल्ली के गेंदबाजों के छूटे पसीने, मुंबई के खिलाफ मिली 10 रनों की मामूली जीत

मुंबई इंडियंस 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना पाई।

DC vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
DC vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024, DC vs MI: आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 रनों से जीत दर्ज की। मुकाबले में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में मुंबई लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना पाई।

DC vs MI: जेक फ्रेजर मैकगर्क ने दिल्ली को दिलाई थी शानदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की थी, टीम ने पावरप्ले में ही 92 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। DC को पहला झटका 8वें ओवर में 114 के स्कोर पर लगा था। पीयूष चावला ने जेक फ्रेजर मैकगर्क को आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई थी। मैकगर्क ने 311.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली।

कप्तान ऋषभ पंत ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेली। अभिषेक पोरेल (36) और शाई होप (41) ने भी अहम योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के सारे गेंदबाज आज काफी ज्यादा महंगे साबित हुए। ल्युक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

तिलक वर्मा नहीं दिला पाए टीम को जीत

DC vs MI, 258 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले के अंदर तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। खलील अहमद ने रोहित शर्मा (8), सूर्यकुमार यादव (26) और मुकेश कुमार ने ईशान किशन (20) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। हार्दिक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 13वें ओवर में 24 गेंदों में 46 रन बनाकर रसिख सलाम के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। इसी ओवर में रसिख सलाम ने नेहल वढे़ेरा (4) को भी आउट किया था।

टिम डेविड ने 17 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 4 चौेके और 4 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए MI 247 रन ही बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार और रसिख सलाम ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया।

DC vs MI: मुंबई इंडियंस के हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/SomvanshiYamini/status/1784225053783228761

close whatsapp