एमएस धोनी घुटने की चोट के लिए मुंबई में टेस्ट कराएंगे: रिपोर्ट्स
आईपीएल 2023 में अपने घुटने की समस्या से जूझ रहे थे धोनी
अद्यतन - May 31, 2023 2:40 pm

आईपीएल 2023 का आखिरकार अब अंत हो चुका है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली सीएसके को पांच विकेट से हराकर कुल पांचवी बार खिताब पर कब्जा किया था।
तो वहीं अब धोनी की सीएसके ने सबसे ज्यादा आईपीएल टाइटल जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही आपको बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घुटने की समस्या के चलते कई टेस्ट कराते हुए नजर आ सकते हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल 2023 के दौरान कई मैचों में धोनी को अपने घुटने की समस्या से जूझते हुए देखा गया था। साथ ही सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच की एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी थी कि धोनी इस समय घुटने की समस्या से गुजर रहे हैं।
दूसरी ओर आईपीएल 2023 के दौरान यह भी देखा गया था कि धोनी एक मैच के खत्म होने के बाद अपने घुटने को किसी चीज से कवर करते हुए नजर आए थे। तो वहीं Revsortz की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी मुंबई के प्रसिद्ध कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में अपने घुटने के टेस्ट कराने को लेकर भर्ती हो सकते हैं ताकि चोट की गहराई का पता लगाया जा सके।
आईपीएल 2024 में नजर आएंगे धोनी
आईपीएल के 16वें सीजन की समाप्ति पर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने कहा था कि वह इस समय कुछ नहीं कह सकते हैं, लेकिन उनके पास 8-9 महीने हैं खुद को फिट रखने के लिए। अगर फैंस का जिस हिसाब से उन्हें इस साल प्यार मिला है उसे देखते हुए वह आईपीएल का एक और सीजन खेलते हुए नजर आ सकते हैं।