ऋतुराज गायकवाड़ में दिख रहा है धोनी जैसा आत्मविश्वास, कप्तान बनते ही दे डाला बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋतुराज गायकवाड़ में दिख रहा है धोनी जैसा आत्मविश्वास, कप्तान बनते ही दे डाला बड़ा बयान

23 सितंबर, 2023 से शुरू हो रहे हैं 19वें एशियन गेम्स

Ruturaj Gaikwad and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
Ruturaj Gaikwad and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चीन में होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया की पुरूष व महिला टीमों की घोषणा की है। बता दें कि पुरूष टीम की कमान एशियन गेम्स के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है।

तो वहीं टीम की घोषणा के बाद गायकवाड़ द्वारा दिए गए एक बयान को बीसीसीआई ने आज 15 जुलाई, शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में दिए बयान के बाद गायकवाड़ में एक दम धोनी जैसा विश्वास नजर आ रहा है, और उन्होंने कहा है कि उनका सपना गोल्ड मैडल जीतकर पोडियम पर खड़े होकर राष्ट्रगान गाना है।

गायकवाड़ ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो के अनुसार ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा- मुझे दिए गए इस मौके के लिए मैं बीसीसीआई समेत सेलेक्टर्स व मैनेजमेंट का धन्यवाद देना चाहता हूं। भारत के लिए नीली जर्सी में खेलना खुद में बहुत बड़ी बात है और इतने बड़े इवेंट में टीम को लीड करना, एक बहुत बड़ा मौका है।

एशियम गेम्स एक ऐसा खेल है, जिसे देखकर हम बड़े हुए है। एथलीट द्वारा देश के लिए गोल्ड मैडल जीतना काफी बड़ी बात होती है। इस दौरान मेरा और सबका सपना यही होगा कि गोल्ड मैडल जीते और पोडियम पर खड़े होकर राष्ट्रगान गाएं।

देखें बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो

19वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम:

टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाॅशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची: यश ठाकुर, आर साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा और साई सुदर्शन।

गौरतलब है कि इस बार होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट के साथ 40 अन्य खेलों को भी शामिल किया गया है। तो वहीं इस बार 19वें एशियन गेम्स चीन के हांगजाऊ शहर में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 के बीच खेले जाएंगे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी एशियन गेम्स में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मैन इन ब्लू किस प्रकार का प्रदर्शन करने वाली है।

close whatsapp