IPL 2024: ट्रेविस हेड को तीसरे अंपायर ने दिया नॉटआउट तो RR कैंप में मच गई खलबली, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ट्रेविस हेड को तीसरे अंपायर ने दिया नॉटआउट तो RR कैंप में मच गई खलबली, आप भी देखें वीडियो

ट्रेविस हेड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान 44 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

SRH vs RR (Pic SOurce-X)
SRH vs RR (Pic SOurce-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत राजस्थान के खिलाफ इतनी अच्छी नहीं हुई थी हालांकि टीम अभी काफी अच्छी स्थिति में है। इसके पीछे का मुख्य कारण है ट्रेविस हेड की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी। ट्रेविस हेड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान 44 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली।

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का 15वां ओवर लेकर आए आवेश खान की गेंद पर हेड बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे, हालांकि गेंद उनसे मिस हो गई और विकेटकीपर संजू सैमसन ने गेंद को अच्छी तरह से पकड़ा। यही नहीं उन्होंने तुरंत गेंद पड़कर स्टंप्स की ओर थ्रो मारा। हेड यह बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और वो अपना बल्ला क्रीज के अंदर सही समय पर रख नहीं पाए।

यह फैसला तीसरे अंपायर के पास गया। रिप्ले में देखा गया कि हेड का बल्ला उस समय हवा में था जब गेंद स्टंप्स पर लगी। हालांकि इसके बावजूद तीसरे अंपायर ने ट्रेविस हेड को नॉटआउट दिया। इसके तुरंत बाद राजस्थान रॉयल्स के खेमे में खलबली मच गई। कुमार संगकारा भी तुरंत उठकर अंपायर के पास गए और उनसे इस फैसले को लेकर बातचीत करने लगे। राजस्थान रॉयल्स के सभी खिलाड़ियों को लग रहा था कि हेड आउट है लेकिन इसके बावजूद तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। हालांकि हेड की किस्मत ज्यादा देर उनके साथ नहीं रही और अगली ही गेंद पर वो बोल्ड हो गए।

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

बता दें, अगर सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि चार में टीम को हार झेलनी पड़ी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पांचवें पायदान पर है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें से आठ में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स पहले पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?