IND vs AUS: बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के लिए अहमदाबाद रवाना हुई टीम इंडिया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के लिए अहमदाबाद रवाना हुई टीम इंडिया 

टीम इंडिया इस समय सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। 

Team India (Image Credit- Twitter)
Team India (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय चार मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बता दें कि सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों को जीतकर रोहित एंड कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया पर अपनी धाक जमाई थी। पर इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज में पहली जीत हासिल की थी।

तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 9 मार्च, गुरूवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि भारत को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनानी है, तो इस मैच को जीतकर सीरीज को 3-1 से हर हाल में खत्म करना होगा। तो वहीं अगर सीरीज के दौरान ऐसा नहीं हुआ, तो भारत को श्रीलंका के भरोसे बैठना होगा।

दूसरी तरफ अहमदाबाद में इस महत्वपूर्ण मैच से पहले, टीम इंडिया के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, रवि अश्विन और चेतेश्वर पुजारा एक फोटो में नजर आए हैं, जिसमें वह बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना होते हुए दिख रहे हैं।

देखें पोस्ट

Team India (Image Credit- Twitter)

जडेजा और अश्विन के कंधों पर होगी जिम्मेदारी

बता दें कि अहमदाबाद टेस्ट मैच को भारत को जिताने में एक बार फिर से हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और रवि अश्विन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक खेले गए तीन मैचों में अधिकतर विकेट जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने ही लिए हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि ये जोड़ी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किस तरह का प्रदर्शन करती है।

close whatsapp