IPL ट्रॉफी जीतने के बाद सभी को परेशान कर रहे हैं रिंकू सिंह, देखो अब आवेश के साथ क्या किया
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आवेश खान हुए New York के लिए रवाना।
अद्यतन - May 28, 2024 2:00 pm

KKR टीम के IPL ट्रॉफी जीतने के बाद, रिंकू सिंह के कई सारे वीडियो वायरल हुए थे। इस दौरान उनकी God’s Plan वाली लाइन काफी पसंद की गई थी, वहीं अब रिंकू अपने साथी खिलाड़ियों को वीडियो कॉल परेशान कर रहे हैं। जहां इस लिस्ट में पंत के बाद एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है, जिसका वीडियो भी अब इंस्टाग्राम पर सामने आ गया है।
SRK को बोली थी रिंकू सिंह ने खास बात
वहीं KKR टीम जैसे ही IPL का खिताब जीती, वैसे ही रिंकू सिंह अपना आपा खो बैठे थे। इस दौरान वो SRK यानी की किंग खान से भी गले मिले थे, उस समय में भी रिंकू God’s Plan-God’s Plan बोले जा रहे थे। साथ ही रिंकू ने बोला था कि मेरा पहला सपना IPL की ट्रॉफी जीतने का था, वहीं अब दूसरा सपना टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का है। वैसे इस मेगा टूर्नामेंट के लिए रिंकू आज अमेरिका रवाना हो रहे हैं।
रिंकू सिंह के वीडियो कॉल से हुआ हर कोई परेशान
*टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आवेश खान हुए New York के लिए रवाना।
*इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे आवेश।
*आवेश ने खुद दिखाया मीडिया को अपना मोबाइल, रिंकू ने मीडिया के लोगों को बोला हैलो।
*रिंकू के साथ-साथ आवेश खान, गिल और खलील हैं टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी।
आवेश खान का ये वीडियो आया है सामने
पंत से वीडियो कॉल पर बात करते हुए रिंकू सिंह
टीम इंडिया के ऐलान के साथ ही रिंकू का दिल टूट गया था
जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए रिंकू सिंह रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में, ऐसे में टीम का ऐलान होते ही ये खिलाड़ी काफी निराश हो गया था। जिसकी जानकारी रिंकू के पिता ने दी थी, उन्होंने बताया था कि चयन ना होने से रिंकू का दिल टूट गया था और उसने सिर्फ अपनी मां से बात की थी। वहीं अब IPL का खिताब जीतने के बाद ये खिलाड़ी काफी खुश है और वो खुशी अलग-अलग वीडियो में नजर आ रही है।