अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से हुए रिटायर 

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से हुए रिटायर 

पुजारा ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले थे।

Cheteshwar Pujara (Image Credit- Twitter X)
Cheteshwar Pujara (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आज 24 अगस्त को क्रिकेट से सभी फाॅर्मेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने की घोषणा की है। पुजारा इस फैसले के साथ ना सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्कि घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

गौरतलब है कि 37 वर्षीय पुजारा ने अक्टूबर 2010 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। मुकाबले की दूसरी पारी पुजारा ने सचिन तेंदुलकर के साथ एक बड़ी साझेदारी की थी और 72 रनों की अहम पारी खेल टीम इंडिया को मैच जिताया था।

इसके कुछ समय बाद, जब राहुल द्रविड़ खेल से रिटायर हुए, तो पुजारा ने भारतीय टीम के लिए द्रविड़ जैसा ही कमाल का खेल दिखाया। पुजारा ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले। हालांकि, व्हाइट बाॅल क्रिकेट में उन्हें बहुत ही कम मौके मिले।

दूसरी ओर, क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा पुजारा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के माध्यम से दी। पुजारा ने कहा- भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना, शब्दों में बयां करना नामुमकिन है कि इसका असली मतलब क्या था।

लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है, और अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

देखें चेतेश्वर पुजारा की यह पोस्ट

पुजारा के क्रिकेट करियर पर एक नजर

पुजारा ने भारत के लिए 13 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 103 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान पुजारा ने 43.6 की औसत से कुल 7198 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक देखने को मिले। तो वहीं, 5 वनडे मैचों में उन्होंने 51 रन बनाए, तो 30 आईपीएल मैचों में 20.5 की औसत से  कुल 390 रन बनाए।

close whatsapp