सट्टेबाजी विज्ञापन विवाद में फंसे कोच ब्रेंडन मैकुलम पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुनाया ये फैसला - क्रिकट्रैकर हिंदी

सट्टेबाजी विज्ञापन विवाद में फंसे कोच ब्रेंडन मैकुलम पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुनाया ये फैसला

ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है इंग्लैंड क्रिकेट टीम 

Brendon McCullum. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)
Brendon McCullum. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड टेस्ट टीम के वर्तमान कोच ब्रेंडन मैकुलम को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाना जाता था, जो उन्होंने अपनी कोचिंग में भी जारी रखा है। गौरतलब है कि मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड ने खेले गए 12 मैचों में से 10 मैचों में जीत दर्ज की है।

तो वहीं हाल में ही वह एक सट्टेबाजी विज्ञापन विवाद में फंस गए थे, जिसमें बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा दिए बयान में कहा गया था कि अगर वह किसी भ्रष्टाचार रोधी गतिविधि में शामिल पाए जाते हैं तो उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि मैकुलम इस साल जनवरी में 22bet के ब्रांड एम्बेसडर बने थे और उसके बाद उसके ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट में नजर आए थे। तो वहीं इस विज्ञापन में दिखने के बाद धीरे-धीरे विवाद गहराता चला गया और बात जांच तक आ पहुंची। लेकिन अब इस मामले में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने नया अपडेट दिया है।

मैकुलम को मिली क्लीन चिट

बता दें कि इस मसले को लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक स्पोकपर्सन ने जानकारी दी है कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान को क्लीन चिट मिल गई है और उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। इस स्पोकपर्सन ने स्काई स्पोर्ट्स को दिए बयान में कहा-

पिछले कुछ दिनों से ब्रेंडन मैकुलम के साथ विचार-विमर्श चल रहा है, और इस मामले पर एक नियोक्ता और रेगुलेशन के नजरिए से विचार किया गया है, और हम पुष्टि कर सकते हैं कि आगे उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दूसरी ओर आपको ब्रेंडन मैकुलम के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो वह कीवी टीम के लिए 101 टेस्ट, 260 वनडे और 71 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 6453 टेस्ट, 6083 वनडे और 2140 टी-20 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 109 आईपीएल मैचों में 2880 रन बनाए हैं।

close whatsapp