ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन पर मिचेल स्टार्क का बड़ा बयान,कहा-हमारे बल्लेबाजों ने जो प्रदर्शन किया वह…. - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन पर मिचेल स्टार्क का बड़ा बयान,कहा-हमारे बल्लेबाजों ने जो प्रदर्शन किया वह….

मिचेल स्टार्क ने कहा कि, यह आज जल्दी खत्म हो गया लेकिन हमारे लिए काफी पॉजिटिव चीज यह रही कि हमने इंग्लैंड को जल्द ही ऑल आउट कर दिया।

Mitchell Starc (Photo Source: Twitter)
Mitchell Starc (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी लग रहा है। बता दें टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी स्टीव स्मिथ ने की।

वहीं 417 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में मात्र 325 रन बना सकी। वहीं तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हमारे लिए काफी पॉजिटिव चीज यह रही कि हमने इंग्लैंड को जल्द ही ऑल आउट कर दिया – मिचेल स्टार्क 

दरअसल उनका कहना है कि, हम बेहतर पोजिशन में हैं। हमारे बल्लेबाजों ने जो प्रदर्शन किया वह बेहतरीन रहा। बता दें मिचेल स्टार्क ने कहा कि, यह आज जल्दी खत्म हो गया लेकिन हमारे लिए काफी पॉजिटिव चीज यह रही कि हमने इंग्लैंड को जल्द ही ऑल आउट कर दिया और बढ़त भी बना ली। हमारे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, इंग्लैंड की ओर से अच्छी गेंदबाजी जरूर हुई और दबाव भी बनाया गया लेकिन हमारे बल्लेबाज डटे रहे और उनका सामना किया। लेकिन बढ़त बनाने से हम अब एक बेहतर पोजिशन में हैं।

मिचेल स्टार्क ने नाथन लियोन की चोट को लेकर बात करते हुए कहा कि, वह पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि उन्हें ठीक होने में बहुत अधिक समय नहीं लगना चाहिए। चूंकि वह इस समय बैसाखी पर है, इसलिए मुझे यकीन नहीं है कि वह सीरीज में वापसी करेंगे या नहीं। उनके और हमारे लिए निराशाजनक बात यह है कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। बता दें चौथा दिन दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

यहां पढ़ें : T20 Blast 2023: इतिहास रचने के बाद शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान, कहा ऐसा लगा जैसे मैं पाकिस्तान में खेल रहा हूं

close whatsapp