T20 Blast 2023: इतिहास रचने के बाद शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान, कहा ऐसा लगा जैसे मैं पाकिस्तान में खेल रहा हूं
शाहीन अफरीदी ने कहा कि, मैंने आज से पहले कभी भी पहले ही ओवर में चार विकेट नहीं लिए। लेकिन अगर जीत पाते तो यह काफी बेहतरीन होता।
अद्यतन - Jul 1, 2023 1:53 pm

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अक्सर अपनी गेंदबाजी से सबको चौंकाया है। वहीं एक बार फिर उन्होंने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है। बता दें शाहीन अफरीदी टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने वार्विकशायर के खिलाफ हुए मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि उनकी टीम मुकाबला नहीं जीत सकी लेकिन शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी के चर्चे खूब हो रहे हैं।
दरअसल उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है जो आज से पहले किसी भी गेंदबाज नहीं बनाया। बता दें उन्होंने पहले ही ओवर में 4 विकेट चटकाएं। वहीं अपने शानदार प्रदर्शन के बाद शाहीन अफरीदी का कहना था कि, विपक्षी टीम का प्रदर्शन आखिरी ओवर में कमाल का रहा, उन्होंने अच्छा खेला। साथ ही उनका कहना था कि उन्होंने इससे पहले कभी भी पहले ओवर में चार विकेट नहीं लिए।
मैंने आज से पहले कभी भी पहले ही ओवर में चार विकेट नहीं लिए- शाहीन अफरीदी
बता दें शाहीन अफरीदी ने कहा कि, हम जीत के हकदार थे लेकिन आखिरी कुछ ओवर में बारिश के बाद विपक्षी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैंने आज से पहले कभी भी पहले ही ओवर में चार विकेट नहीं लिए। लेकिन अगर जीत पाते तो यह काफी बेहतरीन होता। हालांकि मुझे अभी भी बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। जिस तरह से फैंस मुझे सपोर्ट कर रहे थे यह वाकई बेहतरीन था। ऐसा लग रहा था जैसे मैं पाकिस्तान के लिए खेल रहा हूं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, बाकी साथियों के साथ मेरी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है, वह मेरे परिवार जैसे हैं। शाहीन अफरीदी ने आगे कहा कि, बारिश ने सब कुछ बदल दिया। लेकिन मौसम पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता है। वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो शाहीन अफरीदी की टीम नॉटिंघमशायर को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉटिंघमशायर ने 20 ओवर में 168 रन बनाए।
वहीं इसके जवाब में वार्विकशायर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दरअसल इस टीम के पहले ओवर में ही चार विकेट गिर गए। लेकिन फिर इसके बाद रॉब येट्स और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला। बता दें येट्स ने 46 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। तो वहीं मैक्सवेल ने 19 रन, जैकब बेथेल ने 27 रन और जेक लिनटोट ने 27 रन बनाए। इन बल्लेबाजों की वजह से ही वार्विकशायर की टीम 2 विकेट से मैच जीतने में सफल रही।
यहां पढ़ें: श्रीलंकाई बल्लेबाजी कोच नवीद नवाज का बड़ा बयान, कहा टूर्नामेंट के शुरुआत से गेंदबाजी अच्छी रही लेकिन