आकिब जावेद का दिमाग नहीं कर रहा है काम, बुमराह की तुलना शाहीन अफरीदी से कर रहे हैं
बुमराह उतने आक्रमक नहीं है जितने शाहीन अफरीदी हैं-आकिब जावेद।
अद्यतन - अप्रैल 26, 2022 2:31 अपराह्न

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी, दोनों ही रफ्तार के सौदागर हैं। बुमराह और शाहीन की रफ्तार अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को फेल कर देती है, वहीं दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। बुमराह की तुलना में शाहीन शाह अफरीदी को अभी कम अनुभव है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद तो कुछ अलग ही बयान दे रहे हैं और उनका बयान पढ़ एक बार तो आपको भी हंसी आ जाएगी।
आकिब जावेद शाहीन के सामने बुमराह को कुछ नहीं समझते
पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी जब तक भारत के लिए ना बोले, तब तक उनका खाना पूरा नहीं होता। फिर वो चाहे अभी के खिलाड़ी हो या फिर पूर्व खिलाड़ी, सभी को टीम इंडिया या भारत के खिलाड़ियों को लेकर बयान देना होता है। इसी लिस्ट में अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जो खबर कम और हंसी का कारण ज्यादा बन गया है तो चलिए बताते हैं पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद ने इस बार क्या बोला है।
*बुमराह उतने आक्रमक नहीं है जितने शाहीन अफरीदी हैं-आकिब जावेद ।
*आकिब जावेद के मुताबिक शाहीन ज्यादा खतरनाक हैं बुमराह के मुकाबले ।
*तीनों फॉर्मेट में शाहीन बेस्ट हैं जसप्रीत बुमराह से- आकिब जावेद।
*साथ ही इस दौरान आकिब ने हैरिस राउफ की भी जमकर तारीफ की।
हर पूर्व क्रिकेटर चला रहा है यूट्यूब चैनल
दूसरी ओर पाकिस्तान का हर पूर्व क्रिकेटर इन दिनों यूट्यूब चैनल चला रहा है, जहां आधे से ज्यादा ये खिलाड़ी भारतीय टीम को लेकर वीडियो बनाते हैं और सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं। इस लिस्ट में कई दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है, जो क्रिकेट से जुड़े हर मुद्दे पर वीडियो बना देते हैं और फिर खबरों में आ जाते हैं। जिसमें सबसे आगे पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हैं, जो लगातार खबरों में बने रहते हैं।