'उसको भूल जाओ अब उसकी कोई गारंटी..'- जसप्रीत बुमराह की वापसी पर पूर्व दिग्गज का चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उसको भूल जाओ अब उसकी कोई गारंटी..’- जसप्रीत बुमराह की वापसी पर पूर्व दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

जसप्रीत बुमराह ने भारत के आखिरी मुकाबला सितंबर 2022 में खेला था।

Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images)
Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images)

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मैच सितंबर 2022 में खेला था। तब से लेकर अब तक बुमराह चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। बुमराह अब तक चोट से वापसी कर पाने में नाकामयाब रहे हैं। इस वजह से वह आईपीएल 2023  और जून में होने वाले WTC फाइनल से बाहर हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर भारतीय दिग्गज खिलाड़ी मदन लाल ने बड़ा बयान दिया है।

बुमराह कब तक वापसी करेगा कोई गारंटी नहीं है- मदन लाल

बीसीसीआई मेडिकल टीम इस वक्त जसप्रीत बुमराह के कंडिशन पर पूरी तरह नजर बनाए हुई है। खबरों के मुताबिक बुमराह जल्द ही सर्जरी से गुजरने वाले हैं। भारत इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। तीसरा टेस्ट तो भारत हार चुकी है लेकिन चौथे टेस्ट में जीत दर्ज कर टीम WTC के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी। मदन लाल के मुताबिक भारत को अब जसप्रीत बुमराह को छोड़ उमेश यादव पर WTC फाइनल के लिए भरोसा दिखाना चाहिए।

स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए मदन लाल ने कहा, ‘उन्हें उमेश यादव को WTC फाइनल में लेकर जाना चाहिए। उन्हें तीन तेज गेंदबाजों की जरूरत पड़ेगी। बुमराह को भूल जाओ आप उसको छोड़ दीजिए। जब बुमराह वापस आएंगे तब देखा जाएगा। वह कब तक वापस आ रहा है इसकी कोई गारंटी नहीं है। 1 से डेढ़ साल भी लग सकते हैं। उसने काफी लंबे समय तक नहीं खेला है, मतलब उसकी चोट काफी ज्यादा सीरियस है।’

बुमराह को वापसी में समय लगेगा- मदन लाल

जसप्रीत बुमराह हाल के बड़े टूर्नामेंट से तो लगभग बाहर ही हैं। लेकिन बुमराह के वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलने पर भी संशय बना हुआ है। मदन लाल के मुताबिक बुमराह को वापस से मैदान में देखने के लिए लंबा समय लगने वाला हैं। मदन लाल ने कहा, ‘कोई भी चोट ठीक होने में लगभग 3 महीने का समय लेती है।’

मदन लाल ने आगे कहा,  ‘उसने सिंतबर के बाद से अब तक नहीं खेला है। हार्दिक पांड्या ने भी सर्जरी के बाद 4 महीने के अंदर वापसी की थी। बुमराह पिछले 6 महीने से नहीं खेले हैं ऐसे में वह हमारे पुराने बुमराह नहीं रहे। उसे वापसी में लमय लगेगा।’

close whatsapp