धोनी से मिलने के बाद की खुशी कंट्रोल नहीं कर पाए बुमराह, आपको भी पसंद आएगा ये नजारा
MI और CSK टीम ने सोशल मीडिया पर लगभग एक सा वीडियो शेयर किया है।
अद्यतन - अप्रैल 20, 2025 2:51 अपराह्न

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस टीम का जब भी मैच होता है, उससे पहले दोनों टीमों के कई वीडियो सामने आते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें दो दिग्गजों ने एक-दूसरे से मुलाकात की है और वो नजारा देखने लायक था। साथ ही फैन्स को भी वो वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
दोनों ही टीमें काफी ज्यादा सफल रही हैं IPL में
भले ही चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस इस सीजन अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन ये दोनों टीमें IPL इतिहास की सबसे सफल टीमें रही हैं। जहां CSK ने पांच खिताब अपने नाम किए हैं, तो MI टीम भी कुल 5 बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। दूसरी ओर इन दोनों ही टीमों से कई ऐसे खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने टीम इंडिया में अपना सफल करियर बनाया है।
जब धोनी से मिलने पहुंचे जसप्रीत बुमराह…
*MI और CSK टीम ने अपने सोशल मीडिया पर लगभग एक सा वीडियो शेयर किया है।
*वीडियो में धोनी से मिले बुमराह , माही ने फनी तरीके से लिया गेंदबाज का नाम।
*इस दौरान ये दोनों दिग्गज एक-दूसरे से भाईयों की तरह बात करते हुए दिखे।
*साथ ही बुमराह काफी खुश भी दिखे थे धोनी से मुलाकात करने के बाद।
CSK टीम ने ये वीडियो शेयर किया है
धोनी और बुमराह को लेकर MI का वीडियो
इस बार अलग ही खेल दिख रहा है IPL में
जी हां, IPL 2025 में अलग ही खेल देखने को मिल रहा है, हर सीजन जो टीमें फेल होती आई थी वो इस सीजन कमाल कर रही हैं और हमेशा टॉप पर रहने वाली टीमें अंक तालिका पर सबसे नीचे हैं। गुजरात, पंजाब, दिल्ली और RCB टीम इस साल गजब का क्रिकेट खेल रही हैं। दूसरी ओर साल 2024 का फाइनल खेलने वाली SRH और KKR टीम अभी तक फेल रही हैं, वहीं CSK की टीम अंक तालिका के 10वें स्थान पर है। ऐसे में देखना होगा की इस बार IPL का खिताब कौनसी टीम अपने नाम करती है।