शाहीन अफरीदी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले विरोधी टीमों और बल्लेबाजों को दी चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन अफरीदी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले विरोधी टीमों और बल्लेबाजों को दी चेतावनी

शाहीन अफरीदी के चार शब्दों के कैप्शन ने ट्विटर पर सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा।

Shaheen Afridi. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)
Shaheen Afridi. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भले ही काफी क्रिकेट से चूक गए हों, लेकिन उनकी नजर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में विरोधी टीमों को सबक सिखाने ओर टिकी हुई है। आपको बता दें, शाहीन घुटने की चोट के कारण काफी समय से मैदान से बाहर है, और उनकी अनुपस्थिति के चलते पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप 2022 और इंग्लैंड के खिलाफ हालिया घरेलू T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, अब इंग्लैंड में इलाज कराने के बाद वह चोट से उबर गए हैं, और साथ ही उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जा रही जारी सात मैचों की T20I ट्राई-सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड में शामिल भी किया गया है, हालांकि वह इस सीरीज में खेलेंगे या नहीं ये तो वक्त बताएगा। लेकिन 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए पाकिस्तान अफरीदी को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा।

शाहीन अफरीदी मैदान में वापसी के लिए है बेताब

इस बीच, शाहीन अफरीदी मैदान में वापसी के लिए बेताब है, जो चीज उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से साफ-साफ जाहिर होती है। चूंकि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के पहले मैच (भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर) को अब लगभग दो हफ्ते रह गए हैं, ऐसे में शाहीन ने प्रतिद्वंद्वी टीमों और उनके प्रशंसकों को चेतावनी दें डाली।

दरअसल, शाहीन ने 6 अक्टूबर को ट्विटर पर कैजुअल पोशाक में अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसके चार शब्दों के कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा, जो उनकी मानसिकता को बखूबी बयां करता है। 22-वर्षीय पाकिस्तानी गेंदबाज ने बड़े ही चालाकी से इस ट्विटर पोस्ट के माध्यम से अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, और बल्लेबाजों के सामने मुश्किलें खड़ी करेंगे।

अफरीदी ने विरोधी टीमों और बल्लेबाजों को चेतावनी जारी करते हुए कैप्शन में लिखा “तूफान से पहले की शांति” और साथ ही इसके साथ बल्ले का एक इमोटिकॉन भी लगाया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने असाधारण कौशल से विरोधियों को जमकर तंग करना चाहते हैं।

यहां देखिए शहीद अफरीदी की वायरल ट्विटर पोस्ट –

close whatsapp