इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम हारी मैदानी जंग, लेकिन ट्विटर पर फैंस का शिकार हुए शोएब अख्तर!
क्या पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शोएब अख्तर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी?
अद्यतन - Dec 6, 2022 10:00 am

पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में घरेलू परिस्थतियों का लाभ उठाने में नाकामयाब रही, क्योंकि मेहमान टीम ने बाबर आजम की टीम को रावलपिंडी में 5 दिसंबर को 74 रनों से मात देकर जारी टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
रावलपिंडी में पाकिस्तान की करारी हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तानी आवाम के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, और इसका कारण उनका रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में घरेलू टीम को सपोर्ट करने आना है।
आपको बता दें, शोएब अख्तर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन दोनों टीमों को एक्शन में देखने के लिए रावलपिंडी स्टेडियम पहुंचे थे, और साथ ही उन्होंने स्टेडियम से एक तस्वीर भी पोस्ट की। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा: ‘मैं मेरे पिंडी स्टेडियम में हमारे लड़कों का समर्थन करने के लिए आया हूं’।
यहां देखिए शोएब अख्तर की ट्विटर पोस्ट –
Came to support the boys at my very own Pindi stadium. pic.twitter.com/Z1Rtg2jFui
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) December 5, 2022
लेकिन दुर्भाग्य से अख्तर के स्टेडियम पहुंचते ही पाकिस्तान के विकेटों की झड़ी लग गई और अंत में मेजबान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 74 रनों की शिकस्त झेलनी पड़ी। जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस पूर्व गेंदबाज को मैच का लुफ्त उठाने के लिए रावलपिंडी स्टेडियम में शिरकत करने के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं, जहां कुछ लोगों ने उन्हें पनौती कहा, तो कुछ का मानना है कि अख्तर के कारण टीम मैच हारी।
आपको बता दें, इंग्लैंड ने रावलपिंडी टेस्ट मैच की अंतिम पारी में 343 रन का बचाव करते हुए पांचवे दिन का खेल खत्म होने में 15 मिनट से भी कम समय रहते ही पाकिस्तान को 268 रन पर रोक दिया था। इस तरह इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान में अपनी केवल तीसरी जीत दर्ज की।
यहां देखिए कैसे पाकिस्तानी फैंस ने शोएब अख्तर को ट्विटर पर ट्रोल किया –
This guy be like, sarvanaash hogaya pic.twitter.com/0Z0dfCdqqB
— RazorRamon (@puratanasanyasi) December 5, 2022
They started loosing wickets since Akhtar came😲😲. #PAKvENG
— Sourabh (@avid_soul) December 5, 2022
You should've talked to them to go for the win instead going for a draw.
— Ehsan Malik (@ehsan_ashar) December 5, 2022
And they lost they match . Why you can’t stay home and let the team win
— H2so4 (@H2SOFOR) December 5, 2022
What's ur prediction for this match result? Honest answer please….
— Anurag 🇮🇳🇮🇳 (@Anurag_Chat) December 5, 2022
https://twitter.com/Rjainlove2001/status/1599727075765932033?
Sorry brother
It’s call karma 💔💔💔
— Saad Mohammed (@saadmd_13) December 5, 2022
Ohh thanks GOD you did not mention here about your leg surgery. Other wise your tweet "came to support the boys after 02 injections in my knee,too much pain i took for pakistan 😂 😄 " 😂 😂
— Haseeb Alam (@Alam143Haseeb) December 5, 2022