कैमरून ग्रीन को सिराज ने पहले दिखाए गेंद से दिन में तारे, फिर बाद में बल्लेबाज को घूरने लगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

कैमरून ग्रीन को सिराज ने पहले दिखाए गेंद से दिन में तारे, फिर बाद में बल्लेबाज को घूरने लगे

मोहम्मज सिराज ने डाली थी ग्रीन को रफ्तार भरी बाउंसर।

Cameron Green And Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)
Cameron Green And Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड में गेंदबाजी करना काफी ज्यादा रास आता है, WTC 2023 फाइनल में भी सिराज अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को काफी परेशान कर रहे हैं। साथ ही चौथे दिन भी सिराज की गेंदों ने बल्लेबाजों को चोट पहुंचाने की कोशिश की है, ऐसा ही कुछ कैमरून ग्रीन के साथ भी देखने को मिला है।

पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने लिए थे सबसे ज्यादा विकेट

पूरे जोश के साथ गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज को WTC फाइनल में भी लगातार विकेट मिल रहे हैं, जहां इस तेज गेंदबाज को पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले थे और दूसरी पारी में भी अभी तक वो 1 विकेट निकाल चुके हैं खबर लिखे जाने तक।

सिराज की गेंद कैमरून ग्रीन के लिए काल बनकर आई

*मोहम्मज सिराज ने डाली थी ग्रीन को रफ्तार भरी बाउंसर।
*ये तीखी बाउंसर सीधे जा कर लगी कैमरून ग्रीन के कंधे पर।
*उसके बाद ग्राीन को काफी देर तक घूरते रहे सिराज।
*सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ये वीडियो।

कैमरून ग्रीन के लिए काफी मुश्किल थी सिराज की ये गेंद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

जडेजा की गेंद पर आउट हुए ग्रीन

दूसरी ओर एक बार फिर से सर जडेजा की स्पिन का जादू देखने को मिला, जहां उन्होंने ग्रीन को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया और बड़े अजीब तरीके ग्रीन बोल्ड हो गए। वहीं लंच तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए थे और साथ ही 374 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है।

एक नजर डालते हैं ग्रीन के बोल्ड होने वाले वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

close whatsapp