इरफान पठान ने की कैमरून ग्रीन की तारीफ, कहा- वह वर्ल्ड क्रिकेट में अगले सुपरस्टार होंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

इरफान पठान ने की कैमरून ग्रीन की तारीफ, कहा- वह वर्ल्ड क्रिकेट में अगले सुपरस्टार होंगे

इरफान पठान के अलावा एरोन फिंच ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की तारीफ की है।

Cameron Green And Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)
Cameron Green And Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि, वह विश्व क्रिकेट में अगले सुपरस्टार बनने जा रहे हैं। पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई की टीम ने उन्हें 17.50 करोड़ों में खरीदा था।

वहीं मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हराया। मुंबई की टीम की ओर से कैमरून ग्रीन और तिलक वर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया। बता दें कैमरून ग्रीन ने 40 गेंद पर 64 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

कैमरून ग्रीन एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं- इरफान पठान 

वहीं स्टार स्पोर्ट्स पर कैमरून ग्रीन की तारीफ करते हुए इरफ़ान पठान ने कहा कि, वो विश्व क्रिकेट में अगला सुपरस्टार बनने जा रहें हैं। वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हर गुजरते दिन के साथ वह अपने खेल में भी सुधार करते जा रहे हैं। बता दें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 64 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

इरफान पठान के अलावा एरोन फिंच ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की तारीफ की है। बता दें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने कहा कि, जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर अभी मुंबई की टीम से बाहर हैं लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ी इस टीम के लिए खड़े हैं। इस टीम को भले ही पहले दो मैचों में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी जरूर खली लेकिन फिर इन युवा खिलाड़ियों ने शानदार परफॉरमेंस कर दिखाया है।

बता दें आईपीएल 2023 के शुरुआती दो मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों का कहना था कि इस टीम को जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की कमी खली लेकिन फिर बाकि तीन मैचों में इस टीम के युवा खिलाड़ियों ने मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

close whatsapp