‘क्या कोई मुझे बता सकता है कि ऐसा कभी हुआ है…..’- दिलीप ट्रॉफी में चयन ना होने पर बुरी तरह भड़के जलज सक्सेना
जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सीजन में 7 मैचों में 50 विकेट लिए हैं।
अद्यतन - जून 18, 2023 12:25 अपराह्न

बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट सत्र की घोषणा कर दी है। दिलीप ट्रॉफी 28 जून से 16 जुलाई, और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक खेला जाएगा। वहीं रणजी ट्रॉफी जनवरी 2024 से शुरू होगा। दिलीप ट्रॉफी 6 जोन्स- नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल और नॉर्थईस्ट जोन में खेला जाएगा। सेंट्रल, साउथ और नॉर्थईस्ट जोन ने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।
केरल के ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी के सीजन में शानदार खेल दिखाया है। जलज सक्सेना ने 7 मैचों में 50 विकेट हासिल किए हैं। लेकिन शानदार प्रदर्शन के बावजूद जलज सक्सेना दिलीप ट्रॉफी के आगामी सीजन में साउथ जोन के स्क्वॉड में जगह बना पाने में नाकामयाब रहे हैं। जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी व्यक्त की है।
जलस सक्सेना ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
साउथ जोन ने टीम में जलज सक्सेना की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है। लेकिन जलज सक्सेना चयन समिति के इस फैसले से नाराज नजर आ रहे हैं। जलज सक्सेना ने ट्वीटर पर लिखा, ‘भारत में रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दिलीप ट्रॉफी में नहीं चुने गए क्या आप कृपया जांच कर सकते हैं कि क्या यह भारतीय घरेलू इतिहास में कभी हुआ है? सिर्फ जानना चाहता हूं किसी को दोष नहीं दे रहा हूं।’
Highest wicket taker in Ranji trophy in India( Elite Group) didn't get picked in Duleep trophy. Can you please check whether it has ever happened in the Indian Domestic history? Just wanted to know. Not blaming anyone 🙏 https://t.co/Koewj6ekRt
— Jalaj Saxena (@jalajsaxena33) June 17, 2023
आपको बता दें दिलीप ट्रॉफी में साउथ जोन के स्क्वॉड का चयन काफी ज्यादा विवाद खड़ा कर रहा है। बाबा इंद्रजीत भी साउथ जोन स्क्वॉड में जगह बना पाने में नाकामयाब रहे जिसे लेकर दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी व्यक्त की थी। दिनेश कार्तिक का कहना है कि वह साउथ जोन के फैसले को पूरी तरह से समझ पाने में असमर्थ हैं।
दिलीप ट्रॉफी 2023 के लिए साउथ जोन का स्क्वॉड
हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल (उप-कप्तान), केएस भरत, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, साई सुदर्शन, वैशाख विजय कुमार, रिकी भुई, आर समर्थ, सचिन बेबी, साई किशोर, वी कवरेप्पा, प्रदोष रंजन पॉल, शशिकांत, दर्शन मिशा