ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट के बाद बढ़ी उर्वशी रौतेला की टेंशन, मांगी उनकी सेहत के लिए दुआ - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट के बाद बढ़ी उर्वशी रौतेला की टेंशन, मांगी उनकी सेहत के लिए दुआ

रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल हुए ऋषभ पंत।

Urvashi Rautela & Rishabh Pant (Photo Source: Instagram)
Urvashi Rautela & Rishabh Pant (Photo Source: Instagram)

आज सुबह की शुरुआत भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर के साथ हुई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत की एक कार का रोड एक्सीडेंट हुआ। इस हादसे में पंत बुरी तरह घायल हो गए हैं। वहीं इस खबर के सामने आते ही दुनिया के हर कोने से लोग पंत को जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इस खबर पर अब अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और उस पोस्ट में वो सफ़ेद में रंग की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में ‘प्यार’ लिखा। उर्वशी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखिए उर्वशी का वो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

बता दें कि पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे, इस हादसे के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान आया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके साथ ये बड़ा हादसा हुआ। ऋषभ पंत ने बताया कि कार को वह खुद ही चला रहे थे। ड्राइविंग के दौरान उन्हें झपकी आ गई थी। यही वजह रही कि कार डिवाइडर से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हुआ। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले।

पंत को किया गया था टीम से ड्रॉप

हाल ही में बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था। इस सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने पंत को टीम में जगह नहीं दी थी। इसके बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि पंत को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। लेकिन बीसीसीआई ने बाद में पंत को लेकर कहा कि वो अभी फिट नहीं हैं और उन्हें 2 हफ्ते तक NCA में रिपोर्ट करना होगा।

उर्वशी को फैंस ने कर दिया ट्रोल

close whatsapp