IPL 2024 में नए रोल में नजर आएंगे एमएस धोनी, खुद CSK कप्तान ने किया ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 में नए रोल में नजर आएंगे एमएस धोनी, खुद CSK कप्तान ने किया ऐलान

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के इस समय के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ा खुलासा किया है। महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में एक नई भूमिका में नजर आएंगे।

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि, ‘नए सीजन और अपने नए रोल के लिए मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। जुड़े रहिए हमारे साथ।’ इस नए पोस्ट को देख महेंद्र सिंह धोनी के तमाम फैंस काफी हैरान है। एक बात तो पक्की है कि महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी के साथ-साथ एक दूसरी भूमिका में भी आगामी सीजन में नजर आ सकते हैं।

https://twitter.com/kaushikk270/status/1764656362959876377

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांचवीं बार अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि तमाम फैंस इस चीज को देखकर काफी खुश हो जाते हैं कि अनुभवी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम में कई युवा खिलाड़ी भी जुड़े हैं जो आगामी सीजन में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो वो अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 6वीं बार ट्रॉफी जरूर जिताना चाहेंगे। पिछले सीजन से टीम और भी ज्यादा मजबूत लग रही है। फिलहाल तमाम फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि धोनी को आगामी सीजन में किस नई भूमिका में देखा जाएगा?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?