पाकिस्तान के दौरे पर जाने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर्स कप्तान आरोन फिंच का बयान आपने देखा क्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के दौरे पर जाने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर्स कप्तान आरोन फिंच का बयान आपने देखा क्या

साल 1998 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एकबार भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।

Aaron Finch. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)
Aaron Finch. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

साल 1998 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अब पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली है। जहां पर वह तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी। इस दौरे को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से 5 फरवरी को संसोधित कार्यक्रम का एलान भी किया जा चुका है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस द्विपक्षीय सीरीज को लेकर काफी मेहनत की है, जिससे वह क्रिकेट की दुनिया में बाकी टीमों को भी यह संदेश देने में कामयाब हो सके कि उनके यहां खेलना काफी सुरक्षित है और सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता करने वाली बात नहीं है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम को लेकर बात की जाए तो वह इस दौरे पर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज को 4-0 से अपने नाम करने के बाद खेलने उतरेंगे।

इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम को अभी अपने घर पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलनी है, जिसमें उनकी जीत की संभावना काफी प्रबल दिखाई दे रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान आरोन फिंच ने भी पाकिस्तान के दौरे को लेकर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि वह इस दौरे के लिए बेहद ही उत्सुक हैं।

यह भी एक वर्ल्ड क्रिकेट का हिस्सा हैं, जहां पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होना चाहिए

आरोन फिंच ने अपने दिए बयान में कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां पर पिछले काफी सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हो पा रहा और वह लगातार इसकी वापसी को लेकर काफी प्रयास करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे यह उनके साथ भेदभाव होगा यदि हम उन्हें इस तरह से अलग-थलग छोड़ देंगे।

स्पोर्ट्स्टार से बातचीत करते हुए आरोन फिंच ने कहा कि, एक खिलाड़ी होने के नाते मैं पाकिस्तान जाने के लिए बेहद उत्सुक हूं और वहां लिमिटेड ओवर्स सीरीज भी खेलना चाहता हैं। यह भी वर्ल्ड क्रिकेट का एक हिस्सा है, जहां पर पिछले काफी सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं देखने को मिला है। ऐसे में हमें वह सबकुछ करना चाहिए जो इस खेल को लगातार बनाए रखने का काम कर सके।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 27 फरवरी को पाकिस्तान पहुंचेगी, जिसमें वह सीरीज का पहला वनडे मैच 4 से 8 मार्च तक रावलपिंडी में खेली इसके बाद 2 और टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के बीच में खेले जायेंगे। वहीं 29 मार्च से 5 अप्रैल के बीच में 3 वनडे और एक टी-20 मैच की सीरीज का आयोजन होगा।

close whatsapp