केप टाउन में भारतीय टीम की जीत से काफी खुश है सुनील गावस्कर, दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

केप टाउन में भारतीय टीम की जीत से काफी खुश है सुनील गावस्कर, दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने केप टाउन में खेले गए टेस्ट मैच को लेकर अपना पक्ष रखा।

Shubman Gill and Sunil Gavaskar (Pic Source-Twitter)
Shubman Gill and Sunil Gavaskar (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इस मैच को 7 विकेट से जीता। बता दें, भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पहले टेस्ट मैच को दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 32 रनों से अपने नाम किया।

हालांकि दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने काफी अच्छी वापसी की और सीरीज में 1-1 की बराबरी की। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने केप टाउन में खेले गए टेस्ट मैच को लेकर अपना पक्ष रखा। यही नहीं पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान भी भारतीय टीम की जीत से काफी खुश है।

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘Follow The Blues’ पर कहा कि, ‘जिस तरीके की हार भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में झेलनी पड़ी थी उसके बाद टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की। पहला टेस्ट मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया था और हम लोगों को एक पारी से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि दूसरे टेस्ट में हमने जबरदस्त वापसी की और दक्षिण अफ्रीका को उनकी पहली पारी में 55 रन पर ऑलआउट किया। यह भारतीय टीम के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।’

टीम के सभी खिलाड़ियों ने दूसरे टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया: इरफान पठान

इसी को लेकर इरफान पठान ने कहा कि, ‘अगर कम समय पर मैच का रिजल्ट बदल जाता है तो आपका आत्मविश्वास भी काफी गिर जाता है। लेकिन हमने केप टाउन में पहली बार जीत दर्ज की। यही नहीं यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज मुकाबला था। गेंदबाजी लाइनअप कमल की थी और तीन बल्लेबाज जो पहली पारी में काफी अच्छे लगे वो थे रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल।

बता दें, जहां एक तरफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने छह विकेट झटके वहीं दूसरी ओर दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट हासिल किए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?