BGT 2024-25: टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं जसप्रीत बुमराह, पर्थ टेस्ट जीतने के बाद खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं जसप्रीत बुमराह, पर्थ टेस्ट जीतने के बाद खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की

टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया।

Jasprit Bumrah (Pic Source-X)
Jasprit Bumrah (Pic Source-X)

टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। तमाम लोगों ने बुमराह की गेंदबाजी की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की। वहीं हाल ही में भारतीय तेंज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वो काफी खुश हैं कि उनकी कप्तानी में टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की, जिसमें पहले टेस्ट के कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने कहा कि, ‘पहला टेस्ट जीतकर काफी अच्छा लग रहा है। हम पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गए थे, लेकिन टीम के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी ऊपर था। हमें अपनी गेंदबाजी लाइनअप पर पूरा भरोसा था और सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। यह जीत सच में काफी स्पेशल है।

फाइफर से ज्यादा मुझे इस जीत की खुशी है। हम एक नई टीम के साथ खेल रहे थे और सभी खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत के बारे में काफी अच्छी तरह से पता था। मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और उनके प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं। उम्मीद करता हूं कि आगे भी हम ऐसे ही प्रदर्शन करें।’

डेब्यूटेंट नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा के प्रदर्शन पर क्या बोले जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने आगे कहा कि, ‘मुझे इन दोनों खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा था। भले ही दोनों खिलाड़ी अपना पहला टेस्ट खेल रहे थे, लेकिन वे बिल्कुल भी नहीं घबराए। दोनों ही खिलाड़ी मेरे पास आकर काफी बातों के बारे में पूछ रहे थे और उन्हें जो भी चीजें दी गई, उन्होंने उसे अच्छी तरह से निभाया। यह हमारे लिए काफी सकारात्मक पॉइंट है।

हमने इस सीरीज में शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है, लेकिन अभी आगे और भी चुनौती बची है। इस जीत से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है और मैं उम्मीद करता हूं कि हम यह सीरीज अपने नाम करें।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?