इंस्टा रील्स का चढ़ा मोहम्मद शमी को बुखार, हर दिन रहता है नया वीडियो तैयार - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंस्टा रील्स का चढ़ा मोहम्मद शमी को बुखार, हर दिन रहता है नया वीडियो तैयार

हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं मोहम्मद शमी।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से मोहम्मद शमी का जीवन पूरी तरह बदल गया है, लोगों की बीच इस खिलाड़ी का क्रेज तेजी से बढ़ा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी फैन्स शमी को खूब प्यार दे रहे हैं, दूसरी ओर ये खिलाड़ी भी फैन्स के साथ कुछ ना कुछ रोज शेयर करता ही रहता है और आज भी उनकी नई रील पोस्ट हुई है।

मोहम्मद शमी का टेस्ट सीरीज खेलना नहीं है तय

टीम इंडिया आज से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, वहीं इसके बाद वनडे सीरीज होगी और इन दोनों ही सीरीज का शमी हिस्सा नहीं हैं। लेकिन अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शमी को टीम इंडिया में चुना गया है, वहीं अभी वो फिट नहीं है और ऐसे में अगर वो फिट नहीं होते हैं तो टेस्ट सीरीज का भी वो हिस्सा नहीं रहेंगे।

रील्स पर रील्स शेयर कर रहे हैं मोहम्मद शमी

*हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं मोहम्मद शमी।
*इसी कड़ी में एक नई रील वीडियो पोस्ट की है इस बल्लेबाज ने।
*जिसमें बच्ची को गोदी में लेते नजर आ रहा ये तेज गेंदबाज।
*शमी को इंस्टा पर रील्स शेयर करना है काफी ज्यादा ही पसंद।

आज ये वाली रील शेयर की है मोहम्मद शमी ने

खुद के बनाए हुए नेट्स पर अभ्यास करता ये खिलाड़ी

आज खेला जाएगा पहला टी20 मैच

वहीं डरबन में आज टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा, इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी फिर से सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 3 टी20 मैच खेले जाएंगे, उसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी और आखिरी में 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। उसके बाद अफगानिस्तान टीम टी20 सीरीज खेलने के लिए भारत आएगी, फिर इंग्लैंड टीम भारत का दौरा करेगी और उसके बाद IPL का आगाज हो जाएगा। IPL के बाद फिर टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, ऐसे में फैन्स को काफी क्रिकेट देखने को मिलेगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?