बारिश भरोसे आई पाकिस्तान टीम की जीत के बाद, बाबर आजम की खुशी हुई आउट ऑफ कंट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

बारिश भरोसे आई पाकिस्तान टीम की जीत के बाद, बाबर आजम की खुशी हुई आउट ऑफ कंट्रोल

पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के बाद अब न्यूजीलैंड को भी हराया।

Fakhar Zaman And Babar Azam (Image Credit- Instagram)
Fakhar Zaman And Babar Azam (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड टीम के बाद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन ने फैन्स को काफी निराश किया है, स्टार खिलाड़ियों से लबरेज पाक टीम जीत की पटरी से उतर गई थी। जिसके बाद टीम के खिलाड़ियों को फैन्स ने काफी गालियां भी दी, लेकिन अब ये टीम फिर से जीत की पटरी पर लौट आई है और कप्तान बाबर आजम की खुशी अलग लेवल पर है।

400 रन बनाकर भी हार गई न्यूजीलैंड टीम

दूसरी ओर कल पाकिस्तान टीम का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था, इस दौरान कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 400 रन लगा दिए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आई पाक टीम ने भी काफी तेज बल्लेबाजी की, लेकिन बारिश के कारण बार-बार मैच को रोकना पड़ा और फिर आखिरी मैच पूरा नहीं हो पाया। जिसके बाद DLS की मदद से पाक टीम ने इस मैच को 21 रनों से जीत लिया और सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को कायम रखा है।

पाकिस्तान टीम के कप्तान की खुशी देख रहे हो आप

*पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के बाद अब न्यूजीलैंड को भी हराया।
*शतकवीर फखर जमान और बाबर आजम का इंटरव्यू आया।
*फखर जमान जब तक खेल रहे थे मुझे जीत का भरोसा था- बाबर।
*साथ ही इस इंटरव्यू में बाबर आजम नजर आए काफी ज्यादा खुश।

ये इंटरव्यू सामने आया है पाकिस्तान टीम के कप्तान का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

जीत के बाद बाबर आजम का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

कैसा रहा पाकिस्तान टीम का वर्ल्ड कप 2023 का सफर?

पाकिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप 2023 का दमदार आगाज किया था, जहां इस टीम ने पहले नीदरलैंड को हराया और उसके बाद सबसे बड़ा रन चेज करते हुए लंका टीम को मात दी। लेकिन उसके बाद टीम की कहानी बदल गई और बाबर की टीम को लगातार 4 हार मिली। सबसे पहले हार टीम इंडिया के खिलाफ मिली, फिर ऑस्ट्रेलिया ने हराया और उसके बाद अफगानिस्तान के साथ-साथ अफ्रीका टीम ने भी पाक को हार का स्वाद चखा दिया। जिसके बाद से टीम की हर कोई जमकर आलोचना करने में लगा हुआ है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?