कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी दुबई में शुरू करने जा रहे हैं. अपना नया बिजनेस - क्रिकट्रैकर हिंदी

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी दुबई में शुरू करने जा रहे हैं. अपना नया बिजनेस

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूर्ण कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के बाद सीधा दुबई में अपने नए बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी एक सफल खिलाड़ी के साथ साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं महेंद्र सिंह धोनी ने पर उस दिन पहले अपने घर रांची में एक स्पोर्ट्स और फिटनेस रिलेटेड शोरूम की शुरुआत की थी.

रांची के इस शोरूम का नाम seven रखा था. धोनी के ये बिजनेस चलने भी लगा.रांची मैं कैप्टन कूल के शोरूम में स्पोर्ट्स टी शर्ट्स शूज और कई फिटनेस के समान बिक रहे है. लेकिन अब धोनी भारत से सीधा दुबई में एक नया बिजनेस शुरु करने जा रहे हैं. और बिजनेस भी खेल पर ही आधारित है.

दरअसल खबर ये आ रही है कि कैप्टन कूल धोनी दुबई में अपनी पहली ग्लोबल क्रिकेट अकैडमी खोलने जा रहे हैं. धोनी के इस क्रिकेट अकैडमी का नाम (द महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट अकैडमी) रखा गया है और इस का उद्घाटन महेंद्र सिंह धोनी 11 नवंबर को दुबई में करेंगे. दुबई के स्प्रिंगडेल्स स्कूल कैंपस में इस अकैडमी को खोला जा रहा है जिसके लिए दुबई की कंपनी पैसिफिक वेंचर से धोनी का करार हुआ है. और आगे पैसिफिक वेंचर इस क्रिकेट एकेडमी को दुबई के बाद साउथ अफ्रीका और ब्रिटेन में भी खोलने का मन बना रहा है.
इस क्रिकेट एकेडमी का मुख्य उद्देश्य.
महेंद्र सिंह धोनी के इस क्रिकेट अकैडमी का मुख्य उद्देश्य होगा उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना. जिसके लिए उस क्रिकेट अकादमी में एक क्रिकेट क्लीनिक भी बनाया जाएगा. इस क्रिकेट क्लिनिक में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर सकें. और धोनी से कुछ  नया सीखे.
वही अब देखने वाली बात होगी की धोनी का ये नया बिजनेस आने वाले समय में नए क्रिकेट खिलाड़ियों को कितना उभारता है और इस बिजनेस धोनी को कितनी सफलता मिलती है.

close whatsapp