आगामी महिला एशिया कप से पहले नेपाल की कप्तान इंदु बर्मा ने दी UAE को खुलेआम चुनौती - क्रिकट्रैकर हिंदी

आगामी महिला एशिया कप से पहले नेपाल की कप्तान इंदु बर्मा ने दी UAE को खुलेआम चुनौती

महिला एशिया कप की शुरुआत 19 जुलाई से दमबुला के रंगिरि दमबुला स्टेडियम में हो रही है।

Indu Burma (Pic Source-X)
Indu Burma (Pic Source-X)

महिला एशिया कप की शुरुआत 19 जुलाई से दमबुला के रंगिरि दमबुला स्टेडियम में हो रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें आपस में भिड़ेंगी और कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और UAE को शामिल किया गया है। जहां एक तरफ भारत और पाकिस्तान को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है वहीं नेपाल भी इसमें मजबूत टीमों को तगड़ी चुनौती दे सकता है।

बता दें, नेपाल तीसरी बार ऐसे टूर्नामेंट में भाग ले रहा है। इससे पहले उन्होंने 2012 में चीन में और 2016 में थाईलैंड में हुए टूर्नामेंट में भाग लिया था। हालांकि इन दोनों ही जगह उन्होंने एक मैच में भी जीत दर्ज नहीं की और अंक तालिका के सबसे निचले स्थान पर रहे। इंदु बर्मा नेपाली महिला टीम की कप्तान है और उन्होंने इस टूर्नामेंट से पहले बड़ा बयान दिया है। इंदु बर्मा ने कहा कि वो UAE के खिलाफ जीत दर्ज जरूर करना चाहेंगे जो एसीसी महिला प्रीमियर कप की चैंपियन टीम है।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक नेपाल की कप्तान इंदु बर्मा ने कहा कि, ‘हमारा पहला टारगेट होगा UAE को हराना।’

पुरुष टीम की तरह हमारी महिला टीम भी बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा मुकाबला खेल सकती है: सीता राणा मगर

नेपाल की पुरुष टीम की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगभग नेपाल ने जीत दर्ज कर ली थी। यही नहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई टीमों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और फैंस का दिल जीता है। सीता राणा मगर जो 2016 की नेपाल टीम की ही एक सदस्य थी उन्होंने कहा कि हम पुरुष टीम की तरह बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं और उन्हें तगड़ी चुनौती दे सकते हैं।

सीता राणा मगर ने कहा कि, ‘हमारी योजना सिर्फ इस टूर्नामेंट में भाग लेने की नहीं है। मुझे ऐसा लग रहा है कि हमारी टीम पुरुष टीम की तरह बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेल सकती है। यह बात हम लोगों को साफ हो गई है कि पूरे 20 ओवर कैसे बल्लेबाजी करनी है और गेंदबाजी में भी कैसा प्रदर्शन करना है। हमारी टीम में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?