पैट कमिंस ने शुरू कर दी नौटंकी, ना जाने किसे भेज दी पिच की तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

पैट कमिंस ने शुरू कर दी नौटंकी, ना जाने किसे भेज दी पिच की तस्वीरें

फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का निरीक्षण करते हुए देखा गया।

Pat Cummins (Pic Source-Twitter)
Pat Cummins (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। तमाम लोग इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही टीमें इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगी और इस ट्रॉफी को भी अपने नाम करना चाहेंगी।

हालांकि, फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का निरीक्षण करते हुए देखा गया। आईसीसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि पैट कमिंस नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का निरीक्षण कर रहे हैं और साथ ही वो इसकी तस्वीर भी खींच रहे हैं।

यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है और कई लोगों ने अभी तक इस पोस्ट पर कई कमेंट्स कर दिए हैं। आईसीसी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि, ‘कप्तान पैट कमिंस फाइनल से पहले पिच का निरीक्षण करते हुए #CWC23 #INDvsAUS’

यह रही आईसीसी का पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

दोनों ही टीमें इस फाइनल को अपने नाम करना चाहेगी

बता दें, पहले सेमीफाइनल मैच में भारत की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की ओर से महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। इसके बाद मोहम्मद शमी ने इसी मैच में 7 विकेट अपने नाम किए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम के सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है और उनको हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। एक और बात यह है कि भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 10 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के बल्लेबाजों ने इस पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त बल्लेबाजी की है और गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी निभाया है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच काफी रोमांचक होने वाला है। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?