11 साल के छोटू उस्ताद ने ऑस्ट्रेलिया में की रोहित शर्मा को तेज गेंदबाजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

11 साल के छोटू उस्ताद ने ऑस्ट्रेलिया में की रोहित शर्मा को तेज गेंदबाजी

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है एक वीडियो।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के सभी खिलाड़ी सभी पहले अभ्यास मैच की तैयारी कर रहे हैं, टी-20 वर्ल्ड कप का पहला अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है भारतीय टीम। लेकिन मैच से ठीक पहले एक 11 साल के नन्हे उस्ताद ने तहलका मचा दिया और उसका वीडियो खुद BCCI ने शेयर किया है।

कप्तान रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगी ऑस्ट्रेलिया में डगर

ऑस्ट्रेलिया के मैदान काफी बड़े होते हैं, ऐसें में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए मिशन टी-20 वर्ल्ड कप की डगर आसान नहीं होगी और कप्तानी के साथ-साथ अब हिटमैन को ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी में भी कमाल करना होगा टीम इंडिया के लिए।

11 साल के बच्चे ने ऑस्ट्रलिया में उड़ा दिए कप्तान रोहित के होश!

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है एक वीडियो।
*ऑस्ट्रेलिया में 11 साल के छोटे बच्चे ने कराया रोहित शर्मा को अभ्यास।
*Drushil Chauhan नाम के बच्चे ने की रोहित को नेट्स में गेंदबाजी।
*अभ्यास के बाद हिटमैन ने दिया इस बच्चे को अपना ऑटोग्राफ भी।

जब कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद नन्हे फैन को दिया ऑटोग्राफ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पहले अभ्यास मैच के लिए ब्रिस्बेन पहुंची टीम इंडिया

जी हां, टीम इंडिया पहले अभ्यास मैच के लिए ब्रिस्बेन पहुंच गई है, साथ ही आज टीम के सभी खिलाड़ी ने मिलकर अभ्यास किया और इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी देर तक नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आए।

भारतीय टीम के ब्रिस्बेन पहुंचने का वीडियो आप लोग यहां देखें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp