जल्दबाजी पड़ी रोहित शर्मा को भारी, नहीं खेल पाए इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जल्दबाजी पड़ी रोहित शर्मा को भारी, नहीं खेल पाए इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी

कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ अपने शतक से चूके।

Rohit Sharma (Image Credit-Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit-Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ आज टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है, लेकिन इस बीच कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की लाज बचाते जमकर रन बनाए थे। वहीं इस बार हिटमैन की जल्दबाजी उनको भारी पड़ गई, साथ ही उनकी इस जल्दबाजी से टीम इंडिया को भी बड़ा नुकसान हुआ है इंग्लैंड के खिलाफ और अब सभी की नजर सूर्यकुमार यादव पर है।

रोहित शर्मा के बल्लेबाजों ने आज दिल तोड़ दिया

वहीं आज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, लेकिन टीम के बल्लेबाजों की आज पोल खुलती हुई नजर आई। जहां शुभमन गिल 9 रन, विराट कोहली शून्य और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हो गए, उसके बाद जडेजा ने 8 रन बनाए और शमी 1 रन बनाकर पलेवियन लौट गए।

अरे! ये क्या कर दिया रोहित शर्मा ने भाई

*कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ अपने शतक से चूके।
*87 रन बनाकर हिटमैन हुए इंग्लिश टीम के खिलाफ आउट।
*लंबा छक्का मारने के प्रयास में रोहित हो गए आउट।
*हिटमैन के बाद जडेजा और शमी भी लौटे पवेलियन।

रोहित शर्मा के विकेट पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अय्यर लगातार इस वर्ल्ड कप में कर रहे हैं निराश

दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रेयस अय्यर लगातार फैन्स और टीम को निराश कर रहे हैं, जहां अभी तक अय्यर ने इस टूर्नामेंट में 1 ही अर्धशतक लगाया है। ऐसे में अब उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसके बाद बाकी के 3 मैचों के लिए इस खिलाड़ी को अंतिम 11 से बाहर किया जा सकता है। साथ ही गिल भी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और लगातार जल्दी आउट हो रहे हैं। वहीं अब ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया को 3 मैच और खेलने हैं, जो श्रीलंंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ होने हैं। तो इंग्लैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग-लगभग बंद हो गए हैं।

श्रेयस अय्यर के आउट होने वाला वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?