वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अलग मूड में दिखे कप्तान रोहित, मैदान पर CHILL करते आए नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अलग मूड में दिखे कप्तान रोहित, मैदान पर CHILL करते आए नजर

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में आज होगा भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

आज वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल है, जहां कप्तान रोहित शर्मा सहित पूरी टीम इंडिया ने इस खिताबी जंग के लिए कमर कस ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले इस सबसे बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने जमकर अभ्यास किया और इसी अभ्यास के दौरान हिटमैन का सबसे अलग अंदाज भी देखने को मिला। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और वो आपको काफी पसंद आने वाली है। इससे पहले वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ हुए फोटोशूट के दौरान दोनों कप्तानों को देखने के लिए भीड़ उमड़ आई थी।

दोनों टीमों का प्रदर्शन रहा है सुपर से भी ऊपर

जी हां, वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, लीग स्टेज में दोनों टीमों ने एक के बाद एक जीत अपने नाम की है। कप्तान रोहित शर्मा की टीम पर नजर डाली जाए, तो टीम इंडिया ने लीग स्टेज के 9 मैच और फिर सेमीफाइनल मिलाकर कुल 10 मैच अपने नाम किए हैं। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने लीग स्टेज के दौरान 9 में से 7 मैच जीते थे और 1 सेमीफाइनल मुकाबला मिलाकर कुल 8 मैच जीते। साथ टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला ही मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई में खेला गया था। जहां इस मुकाबले को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था और वर्ल्ड कप 2023 का विजय आगाज किया था।

कप्तान रोहित को नहीं पता टेंशन किस चिड़िया का नाम है

*वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में आज होगा भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से।
*मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों ने अहमदाबाद में किया कड़ा अभ्यास।
*इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें की ICC ने पोस्ट।
*जिसमें हिटमैन दिखे काफी ज्यादा ही CHILL मूड में।

एक नजर कप्तान रोहित शर्मा की उन तस्वीरों पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

फाइनल मुकाबले के लिए ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमें

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया

ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?