महा मुकाबले के बाद Relax हुए कप्तान रोहित शर्मा, अब परिवार के साथ बिता रहे हैं वक्त
पाक टीम को मात देने के बाद कप्तान रोहित कर रहे हैं Chill
अद्यतन - Jun 11, 2024 10:41 am

पूरी टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे बड़ी जंग जीत ली है, जहां भारतीय टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को 22 गज पर दिन में तारे दिखाने का काम किया है। लो स्कोरिंग मैच में एक बार के लिए सभी को लगा की रोहित की सेना हार जाएगी, लेकिन फिर बुमराह और हार्दिक ने खेल को पलट दिया। वहीं इस जीत के बाद हिटमैन अपने परिवार के साथ Chill कर रहे हैं।
बल्लेबाजों ने किया काफी निराश
भले ही पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया 119 रन बनाकर जीत गई थी, लेकिन इस दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने हद से ज्यादा निराश किया। जहां ना तो कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला चला और ना ही विराट कुछ कर पाए, दूसरी ओर SKY, जडेजा और दुबे जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी पाक के आगे फ्लॉप रहे हैं और सिर्फ पंत का बल्ला उस मैच में चला था।
कप्तान रोहित शर्मा हैं पक्के वाले Family Man
*पाक टीम को मात देने के बाद कप्तान रोहित कर रहे हैं Chill
*जहां हिटमैन ने अपनी वाइफ और बेटी के साथ कुछ तस्वीरें की शेयर।
*इन तस्वीरों में रोहित नजर आए काफी खुश, नेचर को पास से देखना का मिला मौका।
*जब रोहित को क्रिकेट से ब्रेक मिलता है, वो परिवार के साथ वक्त बिताते हैं।
आपको पसंद आएगी कप्तान रोहित शर्मा की ये तस्वीरें
फैन्स को लेकर BCCI ने शेयर किया था एक खास वीडियो
अब 2 मैच और खेलने हैं टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में
टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 अभी तक काफी शानदार रहा है, जहां रोहित की टीम ने पहले आयरलैंड को हराया और फिर पाकिस्तान को पस्त कर दिया। ऐसे में ग्रुप स्टेज में अब भारतीय टीम के दो मैच बाकी है, जहां तीसरे मैच में टीम इंडिया का सामना मेजबान USA से होगा और ये मैच कल यानी की 12 जून को खेला जाएगा। उसके बाद टीम का चौथा मैच 15 जून को होगा और इस मैच में टीम इंडिया के सामने कनाडा होगी।