वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक क्या लगाई, कप्तान रोहित शर्मा पूरे टशन में घूम रहे हैं अब - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक क्या लगाई, कप्तान रोहित शर्मा पूरे टशन में घूम रहे हैं अब

टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए पहुंच चुकी है अब पुणे।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन कर रहे है, वहीं टीम लगातार 3 जीत अपने नाम कर चुकी है। तो गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाज रोज-रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, ऐसे में हिटमैन पूरे टशन में दिख रहे हैं इन दिनों और इसकी गवाही उनका सोशल मीडिया दे रहा है।

19 तारीख को है टीम इंडिया का अगला मुकाबला

जी हां, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर के दिन है, ये मैच पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, फिर दिल्ली में अफगान टीम के खिलाफ जीत अपने नाम की थी। उसके बाद 14 अक्टूबर के दिन अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने जीत कर फैन्स को काफी खुश कर दिया था।

कप्तान रोहित शर्मा की टशन बाजी तो देखो

*टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए पहुंच चुकी है अब पुणे।
*उससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*लगातार 3 जीत अपने नाम कर पूरे टशन में नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के हिटमैन।
*वैसे भी रोहित किसी चीज की ज्यादा टेंशन लेते हुए कभी नजर नहीं आते हैं अब।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें पोस्ट की है कप्तान रोहित शर्मा ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

हिटमैन बना रहे हैं जमकर रन

टीम इंडिया की जीत के साथ-साथ, कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर चल रहा है और वो लगातार रन बना रहे हैं। भले ही हिटमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार शतक लगाया। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला चला और उन्होंने अर्धशतक लगाया। इसी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में रोहित गेल तो पछाड़ कर नंबर एक पर आ गए हैं, साथ ही अब हिटमैन के नाम वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 7 शतक हैं और भी उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं।

केएल राहुल भी हैं सोशल मीडिया पर एक्टिव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?