पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टेंशन फ्री हैं कप्तान रोहित शर्मा!
टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया गया है अपलोड।
अद्यतन - अगस्त 26, 2022 10:12 पूर्वाह्न

कप्तान रोहित शर्मा सहित पूरी टीम इंडिया दुबई में जमकर अभ्यास कर रही है, साथ ही सभी खिलाड़ियों को 28 अगस्त का इंतजार है। इसी दिन टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा, लेकिन लगता है कि इस महामुकाबले से पहले हिटमैन एक दम टेंशन फ्री है और इसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
कप्तान रोहित शर्मा को सिर्फ जीत चाहिए
अभी कुछ ही महीनों पहले पाकिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से मात दी थी, अब कप्तान रोहित शर्मा की टीम इसी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और जीत अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी।
कप्तान रोहित शर्मा का बचपना नहीं गया भाई!
*टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया गया है अपलोड।
*इस वीडियो में सिर्फ टीम के कप्तान रोहित शर्मा आ रहे हैं नजर।
*वीडियो में बच्चों का KICK SCOOTER चला रहे हैं हिटमैन शर्मा।
*काफी ज्यादा मस्ती कर रहे हैं रोहित शर्मा वीडियो में।
कप्तान रोहित शर्मा की मस्ती आप भी देखो
किंग कोहली और हिटमैन ने दुबई में जमकर किया अभ्यास
सभी की नजरें होंगी किंग कोहली पर
जी हां, विराट कोहली काफी लंबे समय बाद मैदान पर लौटे हैं, इंग्लैंड दौरे के बाद से वो ब्रेक पर चल रहे थे। जिसके बाद हर कोई उन्हें एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता है, साथ ही विराट खुद भी बड़ी पारी खेलने के लिए काफी ज्यादा ही बेताब हैं। जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने एक बयान भी फैन्स के साथ साझा किया था।