IND vs ENG: जब भी हम भारत में खेलते हैं, पिच पर सवालिया निशान खड़ा हो जाता है: विक्रम राठौर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: जब भी हम भारत में खेलते हैं, पिच पर सवालिया निशान खड़ा हो जाता है: विक्रम राठौर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले राठौर का बड़ा बयान सामने आया है। 

Vikram Rathour
Vikram Rathour. (Photo Source: Getty Images)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 2 और इंग्लैंड ने 1 मैच में जीत हासिल की है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच 23 फरवरी से चौथा टेस्ट मैच रांची में शुरू होने जा रहा है।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर (Vikram Rathour) का बड़ा बयान सामने आया है। राठौर का कहना है कि जब टीम इंडिया भारत में खेलती है तो पिच पर सवालिया निशान खड़ा हो जाता है।

विक्रम राठौर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के शुरू होने से एक दिन पहले विक्रम ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- जब भी हम भारत में खेलते हैं, पिच पर सवालिया निशान लग जाता है? यह एक सामान्य भारतीय विकेट है। इसमें दरारें हैं और इस तरह के विकेट में हमेशा दरारें रहती हैं।

इसके अलावा आगामी टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज और सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले जसप्रीत बुमराह को आराम देने पर विक्रम ने कहा- आईपीएल के साथ भविष्य में हमारे पास जिस तरह का क्रिकेट शेड्यूल है। इसमें शामिल सभी क्रिकटरों ने महसूस किया है कि उन्हें ब्रेक दिया जाना चाहिए।

साथ ही आपको बता दें कि इस मैच से पहले संभावना थी कि केएल राहुल फिट हो जाएंगे, लेकिन वह अभी तक मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। इस कारण से राहुल इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लिश मैनेजमेंट ने टीम में दो बदलाव किए हैं, रेहान अहमद की जगह शोएब बशीर तो मार्क वुड की जगह ओली राॅबिन्सन को खिलाया गया है।

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।

close whatsapp