Women's Ashes 2023: क्या ऑस्ट्रेलिया महिला टीम एकमात्र टेस्ट में ड्रॉ के उद्देश्य से खेल रही है? एलिसा हीली का बयान हैरान कर सकता है आपको - क्रिकट्रैकर हिंदी

Women’s Ashes 2023: क्या ऑस्ट्रेलिया महिला टीम एकमात्र टेस्ट में ड्रॉ के उद्देश्य से खेल रही है? एलिसा हीली का बयान हैरान कर सकता है आपको

एलिसा हीली महिला एशेज टेस्ट में कप्तानी करने वाली ऑस्ट्रेलिया की 20वीं कप्तान होगी।

Alyssa Healy. (Image Source: CA/Getty Images)
Alyssa Healy. (Image Source: CA/Getty Images)

एलिसा हीली पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी करने जा रही है, क्योंकि कप्तान मेग लैनिंग इंग्लैंड के खिलाफ Women’s Ashes 2023 में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

ऑल-फॉर्मेट महिला एशेज 2023 का आगाज 22 जून से ट्रेंट ब्रिज में एकमात्र टेस्ट मैच के साथ हो रहा है, और इस मैच से पहले एलिसा हीली ने अपनी घबराहट के साथ-साथ इंग्लैंड से भिड़ने के लिए अपना उत्साह भी जाहिर किया है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान ने कहा कि मेन्स एशेज 2023 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद उनकी टीम इंग्लैंड का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित है।

एशेज को लेकर घबराहट और उत्साह दोनों है: एलिसा हीली

ESPNCricinfo के अनुसार, एलिसा हीली ने कहा: “मुझे घबराहट महसूस हो रही है, लेकिन मुझे लगता है कि यह घबराहट से कहीं अधिक उत्तेजना है। यह शायद सबसे अधिक चर्चित महिला एशेज सीरीज में से एक है जिसका मैं हिस्सा रही हूं। मुझे लगता है कि एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया की पहले एशेज 2023 टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने के लिए यह बेहद रोमांचक समय है।

यहां पढ़िए: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान किया

मैं और हमारी टीम पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और यह देखने के लिए कि क्या होने वाला है।” पांच-दिवसीय महिला एशेज 2023 टेस्ट के बारे में हीली ने कहा कि जरुरी नहीं है कि पांच दिन मैच खेला जाए, तो परिणाम ही निकले, क्योंकि पुरुषों के खेल में भी ड्रॉ होता है।

क्या एकमात्र एशेज 2023 टेस्ट में ड्रॉ की उम्मीद कर रही है एलिसा हीली

मुझे लगता है कि अगर महिला टेस्ट क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में अधिक लोकप्रिय हो जाता है, तो हमारे खेल में कुछ बारीकियां हैं जो पुरुषों के खेल से थोड़ी अलग हैं, और आप महिलाओं के टेस्ट मैच के लिए थोड़ा अलग ढंग से विकेट विकेट कैसे तैयार करते हैं। ये सारी चीजें अधिक स्पष्ट हो सकती है यदि कैलेंडर में अधिक टेस्ट मैच शामिल होते हैं, और आपको रिजल्ट भी मिलेंगे।”

close whatsapp