महिला एशेज 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला एशेज 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान किया

इंग्लैंड महिला टीम की कप्तानी हीटर नाइट कर रही है।

England Cricket Team (Pic Source-Twitter)
England Cricket Team (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला एशेज 2023 की शुरुआत 22 जून से हो रही है। इस महिला एशेज 2023 में सिर्फ एक टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है।

बता दें, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह एकमात्र टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। दोनों टीमें इसमें जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगी। हालांकि इंग्लैंड ने इस एकमात्र टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। टीम में कुछ खिलाड़ी चोटिल भी है और इसी वजह से कुछ युवा खिलाड़ियों को भी इसमें मौका मिला है।

इस्सी वोंग और डेनियल गिबसन एशेज 2023 में खेलती हुई नजर नहीं आएंगी जबकि उनकी जगह प्लेइंग XI में लॉरेंन फिलर और डैनी वायट को प्लेइंग XI में शामिल किया गया। टीम की कप्तानी हीटर नाइट कर रही है। इनके अलावा लॉरेन बेल को गेंदबाजी क्रम में देखा जाएगा जबकि बल्लेबाजी में एम्मा लैम्ब और नैट स्किवर ब्रंट अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

ये रही महिला एशेज के एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI:

हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, एम्मा लैंब, नैट स्किवर-ब्रंट, सोफिया डंकले, डैनी वायट, एमी जोन्स, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल।

ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड टीम को दी मात

बता दें, इंग्लैंड पुरुष और ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के बीच एशेज 2023 की शुरुआत हो चुकी है। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी मात दी। इंग्लैंड की ओर से कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इस मैच को जीतने में वो असफल रहे। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने दूसरी पारी में 44 रनों की महत्वपूर्ण नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला गया था। महिला एशेज की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की टीम भी काफी मजबूत है और दोनों के बीच में काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

close whatsapp