कप्तान रोहित शर्मा की खुशी देख रहे हो आप लोग, बस किसी की नजर ना लगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित शर्मा की खुशी देख रहे हो आप लोग, बस किसी की नजर ना लगे

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में जीत चुकी है लगातार 8 मैच।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

इस वक्त कप्तान रोहित शर्मा और पूरा टीम इंडिया उत्साह से लबरेज है, वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम एक के बाद एक लगातार मैच जीतकर वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद हाई कर चुकी है। तो दूसरी ओर हर मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा की खुशी देखने लायक होती है और कल अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद भी हिटमैन हवा में ही उड़ रहे थे।

कल कैसा रहा हिटमैन का प्रदर्शन?

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ कल कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्ले पारी का दमदार आगाज किया था, जहां उन्होंने कई सारे कड़क शॉट मारे थे। लेकिन जल्दबाजी में हिटमैन बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए और 24 गेंदों पर 40 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। अब तक हुए कुल 8 मैचों में रोहित ने 442 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 1 शतक के साथ-साथ 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

ऐसे ही हमेशा खुश रहे कप्तान रोहित शर्मा

*टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में जीत चुकी है लगातार 8 मैच।
*अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद एक वीडियो आया सामने।
*जहां इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा की खुशी अलग लेवल पर थी।
*हिटमैन के चेहरे पर थी मुस्कान, साथ दिख रहे थे काफी उत्साहित।

कितने उत्साहित दिख रहे हैं कप्तान रोहित शर्मा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

कल हिटमैन ने मेडल भी किया अपने नाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को खेलना है एक और मैच

टीम इंडिया ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली थी, वहीं अब टीम को सेमीफाइनल मुकाबले से पहले 1 मैच और खेलना है। ये मैच दिवाली के दिन यानी की 12 तारीख को खेला जाएगा, बैंगलोर में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया का सामना इस बार नीदरलैंड से होगा। भले ही नीदरलैंड टीम ने इस वर्ल्ड कप में बड़ उलटफेर किए हैं, लेकिन इस वक्त भारतीय टीम बेहद दमदार लय में चल रही है और टीम का फोकस लगातार 9वीं जीत हासिल करने पर होगा। जिसके बाद टीम सेमीफाइनल मुकाबला उत्साह से लबरेज होकर खेलेगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?