फैन्स का दिल जीतना जानते हैं Rajasthan Royals के खिलाड़ी, ये वीडियो आपको भी पसंद आएगा
मैच रद्द होने के बाद RR टीम के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो।
अद्यतन - May 20, 2024 11:00 am

Rajasthan Royals का नाम उन टीमों की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने धाकड़ तरीके से IPL 2024 का आगाज किया था। लगातार जीत अपने नाम करने के बाद ये टीम जीत की पटरी से उतर गई, लेकिन तब तक टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी थी। इस बीच टीम के कुछ खिलाड़ियों ने ऐसा काम कर दिया है, जो आपका भी दिल जीत लेगा।
आखिरी लीग मैच नहीं खेल पाई Rajasthan Royals
जी हां, Rajasthan Royals का आखिरी लीग मैच KKR से था, लेकिन बारिश के कारण इस मैच में भी एक गेंद नहीं डाली गई और इसे रद्द कर करना पड़ा गया। वहीं इस लीग स्टेज खत्म होने के साथ KKR टीम अंक तालिका पर नंबर एक पर है, तो SRH दूसरे नंबर पर है। तीसरे पर राजस्थान टीम है और चौथे पर RCB भी है।
Rajasthan Royals के खिलाड़ी दिल जीतने में बहुत आगे हैं
*मैच रद्द होने के बाद Rajasthan Royals टीम के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो।
*वीडियो में पहले राजस्थान टीम के कप्तान संजू मिले अपने एक स्पेशल फैन से।
*उसके बाद अश्विन ने भी की उस स्पेशल फैन्स से मुलाकात और ली साथ में तस्वीर।
*Wheelchair पर बैठे हुए इस फैन का RR टीम ने बना दिया दिन शानदार।
ये वीडियो सामने आया है Rajasthan Royals के खिलाड़ियों का
रियान पराग ने ग्राउंड स्टाफ को किया कुछ ऐसे खुश
अब शुरू होंगे प्लेऑफ के मुकाबले
वहीं अब IPL 2024 में प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे, जहां पहला क्वालीफायर मैच KKR बनाम SRH टीम का होगा और ये मैच 21 मई को खेला जाएगा। तो 22 मई को एलिमिनेटर मैच होगा जिसमें राजस्थान टीम का सामना RCB से होगा, फिर 24 मई को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला होगा। वैसे इस बार अपने खेल से सबसे ज्यादा प्रभावित RCB टीम ने किया है, जहां ये टीम एक समय अंक तालिका पर 10वें स्थान पर थी। लेकिन लगातार जीत कहानी लिखने के बाद में और अहम मैच में चेन्नई को हराते ही, RCB ने प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।