लगातार तीन हार से पूरी तरह टूट चुके हैं Sanju Samson, चेन्नई के मैदान पर झुक गया सिर
SRH और दिल्ली के बाद अब राजस्थान टीम चेन्नई से भी हारी मैच।
अद्यतन - मई 13, 2024 5:13 अपराह्न

IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स टीम लगातार जीत की कहानी लिख रही थी, साथ ही खुद कप्तान Sanju Samson भी दमदार लय में प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन अचानक इस टीम के लिए कहानी पूरी तरह बदल गई, जहां ये टीम अब लगातार तीन मैच हार चुकी है और उसके बाद कप्तान संजू काफी ज्यादा ही हताश नजर आए।
आखिरी बार कब जीती थी राजस्थान टीम?
वहीं इस लगातार हार से पहले राजस्थान टीम अंक तालिका पर भी नंबर वन थी, लेकिन अभी KKR टीम पहले स्थान पर है। दूसरी ओर Sanju Samson की कप्तानी वाली ये टीम अपना आखिरी मैच LSG के खिलाफ जीती थी, जो 27 अप्रैल के दिन हुआ था। उसके बाद SRH, दिल्ली और चेन्नई के हाथों RR टीम को करारी हार मिली है, वहीं टीम इससे पहले शुरूआत में गुजरात से भी एक मैच हारी थी जयपुर के मैदान पर।
लगातार तीन हार से काफी ज्यादा मायूस हैं Sanju Samson
*SRH और दिल्ली के बाद अब राजस्थान टीम चेन्नई से भी हारी मैच।
*चेन्नई के खिलाफ हारने बाद काफी निराश दिखे टीम के कप्तान संजू।
*Sanju Samson का एक वीडियो खुद RR टीम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट।
*इस वीडियो में काफी ज्यादा हताश और सिर झुकाए नजर आए कप्तान संजू।
Sanju Samson का ये वीडियो शेयर किया है RR टीम ने
राजस्थान टीम के खिलाड़ियों से मिले धोनी
एक जीत और टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी
भले ही राजस्थान टीम को लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन टीम के खाते में अभी 16 अंक हैं। ऐसे में ये टीम सिर्फ एक जीत दूर है, प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने से। वहीं राजस्थान टीम का अगला मैच 15 मई को होगा, जो इस टीम के दूसरे घरेलू मैदान यानी की गुवाहाटी में खेला जाएगा और इसमें राजस्थान टीम के सामने पंजाब की चुनौती होगी। वैसे धवन और सैम करन की कप्तानी में पंजाब टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है और लीग में पंजाब के 2 मैच बाकी हैं अभी भी।