कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा 'हम बदलाव...'

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

यह भारत के टी20 इतिहास में पहल बार है जब टीम इंडिया को इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में व्हाइटवाॅश किया

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 इतिहास में पहली बार है, जब उसे इंग्लैंड ने किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीनस्वीप करते हुए हराया है।

साथ ही यह बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की लगातार दूसरी इंटरनेशनल सीरीज रही, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से टी20 सीरीज हारने से पहले, टीम इंडिया को आयरलैंड ने भी इतिहास में पहली बार टी20 सीरीज में 2-0 से करारी शिकस्त दी थी।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसे हार का एक कारण माना जा सकता है।

श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में क्लीनस्वीप बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर ने यूके की मुश्किल पिचों पर अपनी टीम के हालात के हिसाब से न ढल पाने पर खुलकर अफसोस जताया और बल्लेबाजी के प्रदर्शन को बहुत खराब बताया। अय्यर ने माना कि युवा टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के शानदार ऑल-राउंड खेल की तारीफ की, जिसने भारत के ज्यादा रिस्क लेने वाले बल्लेबाजी के तरीके की कमियों को उजागर कर दिया।

श्रेयस ने पांचवें टी20 मैच के बाद पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में कहा- सच कहूं तो, बहुत कुछ सीखने को मिला। सबसे पहले, परिस्थितियां, जागरूकता, और विकेट के अनुसार ढलना। मुझे लगता है कि जितने भी मैदानों पर हम खेले, उनमें से यह शायद अब तक का सबसे अच्छा विकेट था। आपने देखा ही होगा कि आज जब हमने बल्लेबाजी की, तो हमारा तरीका बिल्कुल अलग था।

मुझे लगता है कि यह सब परिस्थितियों को सही से समझने के बारे में है, जो हम नहीं कर पाए। देखिए, फील्डिंग मैच जीतने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए यह एक ऐसा पहलू है जिस पर हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। विदेशों में पिचें अलग होती हैं, और जितना जल्दी खुद को ढालेंगे, उतना ही बेहतर होगा।

close whatsapp