इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच महिला वर्ल्ड कप में देखने को मिला 2019 WC का एक्शन रिप्ले, ICC ने साझा की वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच महिला वर्ल्ड कप में देखने को मिला 2019 WC का एक्शन रिप्ले, ICC ने साझा की वीडियो

आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया स्पेशल वीडियो।

World Cup Run-outs (Photo Source: Instgaram)
World Cup Run-outs (Photo Source: Instgaram)

पिछले दशक में सबसे यादगार क्रिकेट मैचों में से एक इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबला है। जब इंग्लैंड न्यूजीलैंड के साथ स्कोर को टाई करने में कामयाब रहा तो खेल सुपर ओवर में चला गया, और सुपर ओवर में भी मैच टाई हुआ था। कीवी टीम को पता था कि उन्हें मैच जीतने के लिए 16 रन बनाने होंगे, क्योंकि बाउंड्री काउंट के आधार पर जीत मेजबान टीम को मिलेगी।

हालांकि, मार्टिन गप्टिल को जीत सुनिश्चित करने के लिए आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे और वह दूसरा रन लेने के दौरान रन आउट हो गए। ऐसा ही एक उदाहरण न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रहे महिला विश्व कप 2022 में हुआ, जहां न्यूजीलैंड देश ने अपने 50 ओवरों में 203 का स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए, इंग्लैंड एक समय पर काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के साथ उनकी टीम पर भी हार का खतरा मंडराने लगा था। 11वें नंबर की बल्लेबाज अन्या श्रुबसोले ने आखिरी में दो रन लिया और मैच को अपने टीम के पक्ष में मोड़ दिया।

श्रुबसोले ने मिड-विकेट की तरफ शॉट खेला और तुरंत दो रन के लिए भागी, और ऐसा ही कुछ 2019 में मार्टिन गुप्टिल के साथ हुआ था। हालांकि दोनों मौकों पर जीत अंत में, इंग्लैंड की हुई और यहां भी करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड की किस्मत खराब रही। ICC ने दोनों ही मैचों का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

यहां देखिए ICC द्वारा साझा किया गया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो करीबी जीत के बाद इंग्लैंड ने महिला विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हीथर नाइट की अगुवाई वाली टीम ने टूर्नामेंट में एक भयानक शुरुआत की, उन्हें लगातार तीन मैच में हार मिला और अगले दो मैच में शानदार जीत हासिल की। गत चैंपियन अब दो मैचों में जीत के साथ पांचवें स्थान पर है, और वे यहां से सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद कर रहे होंगे।

close whatsapp