केएल राहुल और अथिया शेट्टी का रिसेप्शन हुआ फाइनल, इस दिन होगा फंक्शन व कुछ ही लोग होंगे शामिल
मीडिया खबरों में दावा किया जा रहा है कि फेमस कपल की शादी 23 जनवरी को होने वाली हैं।
अद्यतन - जनवरी 20, 2023 1:58 अपराह्न

क्रिकेटर केएल राहुल और बाॅलीवुड अदाकारा अथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फेमस सेलिब्रिटी कपल की शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में हो सकती है।
तो वहीं पता चला है कि, दोनों ही केएल राहुल और अथिया अपने शादी का रिसेप्शन आईपीएल 2023 के बाद आयोजित करने का प्लान कर रहे हैं जो मई के अंत में खत्म होगा। साथ ही इन दिनों सोशल मीडिया पर राहुल और अथिया के घर की फोटोज जमकर वायरल हो रही है। कर्नाटक स्थित केएल राहुल का बंगला जगमगा रहा है और उनके घर की सजावट उनकी शादी होने की ओर इशारा कर रही है।
हालांकि एक सोर्स ने यह कन्फर्म किया है कि, बांद्रा में स्थित जिस बिल्डिंग की फोटो राहुल और अथिया के विवाह समारोह स्थल की बता कर शेयर की जा रही हैं। असल में वो जगह वो भी नहीं हैं जहां वे रहते हैं। वह एक अलग शादी के लिए हैं।
आईपीएल के बाद ही होगा राहुल अथिया को वैडिंग रिसेप्शन
गौरतलब है कि इस समय केएल राहुल के दोस्त और साथी खिलाड़ी क्रिकेट शेड्यूल में बिजी हैं। साथ ही इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि फेमस कपल का रिसेप्शन आईपीएल 2023 की समाप्ति के बाद हो सकता है। हार्दिक पांड्या और विराट कोहली दूल्हा बनने वाले राहुल के करीबी दोस्त माने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी 21 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में खेलते हुए नजर आएंगे।
तो वहीं केएल राहुल के एक करीबी ने मीडिया को बताया कि, क्रिकेट के बिजी शेड्यूल को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट के दिग्गजों के लिए रिसेप्शन आईपीएल के खत्म होने के बाद आयोजित किया जाएगा। शादी 23 जनवरी को है और मेहमानों का 21 जनवरी से आना शुरू हो जाएगा।