ICC World Cup 2023: दसुन शनाका के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका टीम से जुड़े Chamika Karunaratne  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: दसुन शनाका के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका टीम से जुड़े Chamika Karunaratne 

इंजरी के कारण लंकाई कप्तान शनाका जारी वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। 

Chamika Karunaratne and Dasun Shanaka (Image Credit- Twitter)
Chamika Karunaratne and Dasun Shanaka (Image Credit- Twitter)

जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ लीग मुकाबले में चोटिल हुए दसुन शनाका (Dasun Shanaka) अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शनाका को दाएं पैर की जांघ में गंभीर मसल इंजरी हुई है।

दूसरी ओर, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बचे हुए टूर्नामेंट के लिए दसुन शनाका के रिप्लेसमेंट के तौर पर 23 वनडे खेलने वाले चमिका करुणारत्ने को आईसीसी की Event Technical Committee से क्लीन चिट मिलने के बाद टीम में शामिल कर लिया है।

बता दें कि अगर किसी टीम को किसी खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट लेना होता है तो उसे पहले आईसीसी की इस कमेटी को अग्रिम सूचना देती है और इससे क्लीन चिट मिलने के बाद ही टीम किसी खिलाड़ी को अपने दल में शामिल कर सकती है। दूसरी ओर, श्रीलंका ने शनाका की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को बचे हुए टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान सौंपी है।

जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंका का प्रदर्शन

तो वहीं आपको जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो टीम को अभी तक खेले गए दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि श्रीलंका को पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 102 रन, तो दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने 6 विकेट से हराया था।

दूसरी ओर, अब श्रीलंका अब अपने अगले मुकाबले में 16 अक्टूबर को पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खैर, देखने लायक बात होगी कि दसुन शनाका की अनुपस्थिति में श्रीलंका टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?